शिकारा

‘शिकारा’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, फिल्म में दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द

1057 0

नई दिल्ली। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था ऐसे में ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में म्यूजिशियन ए.आर. रहमान भी मैजूद थे। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो यरी के साथ शुरू होता है। तभी अचानक बाहर से शोर मचता दिखता है और लोग अपने घरों से निकल सड़क पर आते हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि लोगों के घरों में आग लगाई जाती है । कुछ लोग कहते हैं कि कश्मीरी पंडितों को यहां से जाना होगा? हमें चाहिए आजादी के नारे से कश्मीरी पंडित डर जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर वाकई में इमोशनल और झकझोर कर रख देने वाला है।


इस ट्रेलर को देखने के बाद साफ है कि इस फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के बाद कश्मीरी पंडितों की कहानी के ईर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर से पहले काफी सारे पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं अब ये ट्रेलर देखने के बाद सभी को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में यूट्यूब पर आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

Related Post

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, कोरोना नियमों का पालन जरूरी

Posted by - October 12, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए आखिरकार एसओपी जारी कर दी है। दरअसल,…
फेसबुक

फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा, इसको रेगुलेट करने की जरूरत : मार्क बेनिओफ

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने ने दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट…