Vishwanath

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब गूंजेंगी शहनाइयां, हो सकेंगी शादिया

561 0

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में शहनाइयां गूंजेंगी और बाबा विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) अब आपके विवाह के साक्षी भी बनेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है और आने वाले कुछ दिनों में बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) को साक्षी मानकर उनके सामने सात फेरे ले सकेंगे। कम खर्च में मंदिर प्रशासन लोगों को इसके लिए हॉल मुहैया कराएंगे। इस हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम के अलावा मुंडन और दूसरे सामाजिक काम भी हो सकेंगे।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद लगातार सेवाओं का विस्तार हो रहा है और अब यहां विवाह और दूसरे सामाजिक कार्य भी विश्वनाथ धाम में हो सकेंगे। वहीं, कुछ पाबंदियों के बीच धाम में लोग सात फेरे लेकर अपने विवाह को यादगार बना सकेंगे।

14 अहम प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, बनेंगे चार डाटा सेंटर पार्क

एक प्राइवेट कम्पनी के माध्यम से इसकी बुकिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए कई सारे कम्पनियों ने रुचि दिखाई है और भी कम्पनियां इसके लिए आगे आ रही हैं। हालांकि इन आयोजनों में डीजे के साथ और भी कई सारी पाबंदियां होंगी। विवाह के कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को शुद्ध भोजन ही मिलेगा। इसके अलावा कोई भी ऐसा काम नहीं होगा जो मंदिर की गरिमा के विपरीत हो।

कुए में जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 की मौत

Related Post

AK Sharma

आजमगढ़ के लोग डबल इंजन की गाड़ी में बैठे, पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें: एके शर्मा

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार जनपद आजमगढ़ पहुंचकर वहा के गोरिया…
Kalpavas

पौष पूर्णिमा के अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर सनातना आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 की शुरूआत होने जा रही…
UP

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: यूपी (UP) में गौरवशाली इतिहास के स्वर्णिम पलों को समेटने वाली संरक्षित और एतिहासिक धरोहरों (Historical heritage) को संवारने…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…