शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

1527 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि बीते 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने को लेकर बातचीत की थी।

नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला, मोदी ने देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया

दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में शत्रुघ्न ने कांग्रेस ज्वाइन करने दौरान बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसने जनता को बड़ी तकलीफ दी। मोदी ने देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।

मेरा कसूर यही था कि मैं सच्चाई और सिद्धांतों पर टिका रहा

सिन्हा ने कहा कि हमने भारतीय जनता पार्टी में धीरे-धीरे लोकतंत्र को तानाशाही में परिवर्तन होते हुए देखा। उन्होंने कहा कि मेरा कसूर यही था कि मैं सच्चाई और सिद्धांतों पर टिका रहा। शत्रुघ्न सिन्हा ने नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं को याद किया तो पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व ने मेरे सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं छोड़ा।शत्रुघ्न ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल बिहार और गुजरात बीजेपी की रीढ़ हैं।

कांग्रेस की जगह बीजेपी का नाम ले लिया, पत्रकारों ने टोका

इस दौरान उनसे एक भूल हो गई। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की जगह बीजेपी का नाम ले लिया। इस पर जब पत्रकारों ने टोका तो शत्रुघ्न ने कहा कि वो तो थोड़ा आएगा न, आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि नया खिलाड़ी हूं गलती हो जाती है। यह जानबूझकर नहीं किया गया।

जब कोई झूठ बोलता है तो शत्रुघ्न जी कहते हैं खामोश!

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिन्हा शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में अलग से इनको चाहने वाला वर्ग है। इनके शामिल होने से हमें बिहार में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये हैं। हम उनका तहेदिल से स्वागत करते हैं। जब कोई झूठ बोलता है तो शत्रुघ्न जी कहते हैं खामोश!

ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने गुजरात में जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय का भी नाम शामिल 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने कांग्रेस में आने के लिए प्रेरित किया

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस परिवार और भारत के लोगों के लिये आज बेहद खुशी का क्षण है कि श्री शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने कांग्रेस में आने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब सीट से टिकट देगी। शत्रुघ्न पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा’। बीजेपी ने इस बार इस सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है।

भारी मन और दुख से वह अपनी पुरानी पार्टी को कह रहे हैं अलविदा 

इससे पहले सिन्हा ने शनिवार को लगातार छह ट्वीट किए और कहा कि भारी मन और दुख से वह अपनी पुरानी पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में अपने लोगों के प्रति कोई द्वेष नहीं है, क्योंकि वे उनके परिवार की तरह थे।

Related Post

Clean Ward Competition

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सहयोग से 05 दिसम्बर तक चलेगी प्रतियोगिता

Posted by - November 28, 2024 0
लखनऊ: ‘स्वच्छ वार्ड – स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा को साकार करने और प्रदेश के नगरों को वैश्विक श्रेणी का बनाने…
UP GIS-23

यूपी के स्टार्टअप्स में फंडिंग के लिए वेंचर कैपटलिस्ट्स से भी संपर्क में सरकार

Posted by - November 26, 2022 0
लखनऊ । प्रदेश में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट के लिए अमेरिकी कंपनियों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुल…
Maha Kumbh

महाकुंभ में बिछड़ने वालों को अपनों से मिलाएंगे एआई कैमरे, फेसबुक और एक्स भी करेंगे मदद

Posted by - November 21, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर…