शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव

888 0

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा तैयारियां कर रही, इस बीच खबर आई है कि एनसीपी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।मंगलवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने यह बात बताई। केके शर्मा ने कहा- यूपी का हाल बुरा है, इसे सुधारना होगा। यहां समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं की और किसानों की आवाज उठानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा- एक अगस्त से एनसीपी प्रदेश भर में ‘प्रदेश बचाओ संविधान बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज उठानी होगी क्योंकि वहां भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। जो भी आवाज उठा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसकी आवाज को दबाया जा रहा है। यूपी में धर्म परिवर्तन कानून पर उन्होंने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन करना गलत है पर  यदि इच्छा से कोई धर्म परिवर्तन कर रहा है तो इसमें किसी को क्या आपत्ति है।

‘NDA में इज्जत नहीं’ बयान देने पर सहनी पर हमलावर जदयू, कहा- अलग हुए तो अकेले हो जाएंगे

प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि एक अगस्त से एनसीपी प्रदेश भर में ‘प्रदेश बचाओ संविधान बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत करेगी जिसमें किसानों और नौजवानों पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थिति खराब है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है। अब एनसीपी भी इस मुहिम में उनके साथ है। गांव गांव जाकर इस अभियान को चलाया जाएगा। इस मौके पर संगठन प्रभारी विशाल नाथ तिवारी, हरीश चंद्र सिंह, करुणेश श्रीवास्तव, आरपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Post

फिल्म ‘लालटेन’

फिल्म ‘लालटेन’ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी ये अभिनेत्री

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू…

जोधा-अकबर का उदाहरण दे इलाहाबाद HC ने कहा- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन गलत

Posted by - August 3, 2021 0
लव जिहाद के मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई की शादी का उदाहरण…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…