फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

1228 0

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट लुक बुधवार को जारी कर दिया है। फिल्म में तापसी पन्नू, मिताली राज का किरदार निभा रही हैं। जारी लुक की बात करें तो पोस्टर में तापसी पन्नू नीले रंग की क्रिकेट जर्सी में नजर आ रही हैं, उनके सिर पर राउंड हैट है। तस्वीर में तापसी पुल शॉट लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को तापसी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

तापसी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि मुझसे हमेशा पूछा गया कि आपका पंसदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है? लेकिन आपको पूछना चाहिए कि आपकी पंसदीदा महिला क्रिकेटर कौन है?

बीते दिनों तापसी ने इस बात का खुलासा किया था कि मिताली के फेमस कवर ड्राइव सीखने की कोशिश कर रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू ’ 5 फरवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

‘वायकॉम18 स्टूडियो’ ने बुधवार को इसकी घोषणा की। तापसी पन्नू इस फिल्म में मिताली की भूमिका निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया करेंगे. ‘शाबाश मिट्ठू ’ की स्क्रिप्ट प्रिया अवेन की तरफ से लिखी गई है।

Related Post

झारखंड चुनाव

अल्पसंख्यकों को भड़का रही है कांग्रेस, कैब से भारतीय मुसलमान के हित रहेंगे अप्रभावित : मोदी

Posted by - December 12, 2019 0
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कैब से देश के मुसलमानों का कोई भी हित प्रभावित नहीं होगा, लेकिन…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा: सीएम साय

Posted by - July 7, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे…
फेसबुक

फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा, इसको रेगुलेट करने की जरूरत : मार्क बेनिओफ

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने ने दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट…