कनिका कपूर

कनिका कपूर के स्वास्थ्य के बारे में एसजीपीजीआई के डायरेक्टर ने बताई यह बात

1101 0

लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रही हैं। सिंगर का चौथा कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह आशा करती हैं कि उनका अगला कोरोना वायरस टेस्ट नेगिटिव आएगा। इससे इतर कनिका कपूर को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है। उनकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अब ठीक से खाना भी खा रही हैं।

मीडिया में जो सूचना फैलाई गई कि वह बहुत बीमार हैं, यह पूरी तरह गलत

यह जानकारी संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान ने दी है। बता दें कि सिंगर कनिका कपूर इसी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है। वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं। मीडिया में जो सूचना फैलाई गई कि वह बहुत बीमार हैं, यह पूरी तरह गलत है।

दीपिका पादुकोण बोलीं- लॉकडाउन खत्म होते ही सबसे पहले करेंगी ये काम

सिंगर कनिका कपूर पर कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई है

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। सिंगर कनिका कपूर पर कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं।

Related Post

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : देश के 21 हवाईअड्डों पर होगी जांच, केंद्र का यात्रा परामर्श जारी

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर में फैले कोरोनावायरस का प्रभाव अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखा जा सकता है।…
नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

लखनऊ ट्रैफिक जाम से हो मुक्त , नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने तय की डेटलाइन

Posted by - January 14, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय में लखनऊ स्मार्ट सिटी…