एंटीबाडी का पता लगाने के लिये यूपी में चार जून से सीरो सर्वे

1673 0

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गहन पड़ताल के लिए चार जून से सीरो सर्वे (Sero survey) शुरू किया जा रहा है। सभी 75 जिलों में होने वाले इस सर्वे (Sero survey) के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि किस जिले के किस क्षेत्र में कोरोना का कितना संक्रमण फैला और आबादी का कितना हिस्सा संक्रमित हुआ। यही नहीं, इससे यह भी सामने आएगा कि कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 की बैठक में सीरो सर्वे (Sero survey) को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि चार जून से शुरू हो रहे इस सर्वे को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। सैम्पलिंग कर लिंग और आयु सहित विभिन्न मानकों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिलेवार सर्वे करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है।

कोरोना की पहली लहर के दौरान पिछले साल सितंबर में 11 जिलों में सीरो सर्वे (Sero survey) कराया गया था। यह सर्वे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, बागपत व मुरादाबाद में हुआ था। उस समय सीरो सर्वे में 22.1 फीसद लोगों में एंटीबाडी पाई गई थी।

Related Post

भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

बेटे उमर से सात महीने बाद मिलकर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

Posted by - March 14, 2020 0
श्रीनगर। बीते सात महीनों से नजरबंद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार देर शा​म रिहा हुए थे। इसके बाद…
AK Sharma

स्वच्छता के प्रति गंभीर है प्रदेश सरकार, केन्द्र की गाइडलाइन्स के अनुसार कार्य कर रही: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के…