SENSEX

वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली से सहमा बाजार, सेंसेक्स 599 अंक नीचे

840 0

मुंबई । कारोबार के दौरान सेंसेक्स 598.57 अंक की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर गुरुवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था।

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे. वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान , औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके। दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया।’

  • इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।
  • शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
  • एशियाई बाजार भी गुरुवार को गिरावट में रहे।
  • मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डालर पर रहा।
  • इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Related Post

Uttarakhand

Year Ender: 2023 में उत्तराखंड को केंद्र से मिली कई अहम योजनाओं की मंजूरी

Posted by - December 30, 2023 0
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की कैमिस्ट्री ने उत्तराखंड (Uttarakhand) को विकास की…
निर्भया केस

निर्भया गैंगरेप केस : सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी पवन शर्मा की दलील, याचिका खारिज

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के आरोपी पवन शर्मा की याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका…