SENSEX DOWN

सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 14,800 अंक से फिसला

835 0

मुंबई। एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहने से बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया. सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में गिरावट से बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

बंबई शेयर बाजार यानी बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 424.70 अंक यानी 0.85 प्रतिशत गिरकर 49,341.24 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी इस दौरान 117.65 अंक यानी 0.79 प्रतिशत गिरकर 14,777.25 अंक रह गया। एचडीएफसी बैंक करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरावट में रहा।

इसके बाद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक और स्टेट बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही. इसके विपरीत ओएनजीसी, डा रेड्डीज, बजाज आटो, सन फार्मा और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 32.10 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 49,765.94 अंक और निफ्टी 30.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 14,894.90 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 809.37 करोड़ रुपये की लिवाली की. वहीं, घरेलू संस्थानों ने इस दौरान 942.35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

एशियाई बाजारों में इस दौरान शंघाई, हांग कांग, सोल और टोक्यो ने नकारात्मक नोट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में कारोबार 0.44 प्रतिशत ऊंचा रहकर 67.75 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Related Post

मालिक को अपने गुलामों पर भी शक है, उनके भी फोन सुने जा रहे- रवीश कुमार का PM पर निशाना

Posted by - July 19, 2021 0
भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात…
CM Dhami

Lok Sabha Election: स्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे हुंकार

Posted by - March 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा लोकसभा चुनाव में इसे भुनाना चाहती है।…
CM Yogi

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तेजी से हो राहत एवं बचाव कार्य: योगी

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बारिश के मद्देनजर प्रभावित जिलों में पूरी तेजी से राहत…

दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण, केजरीवाल ने लोगों से की सहयोग करने की अपील

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बढ़ते प्रदूषण को लेकर सहयोग मांगा है। सीएम केजरीवाल ने…