Satyadev Tripathi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यदेव त्रिपाठी BJP में शामिल

701 0

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी (Satyadev Tripathi) समेत बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सत्यदेव त्रिपाठी इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में गृह एवं सूचना मंत्री भी रहे हैं। पुराने कांग्रेसी नेताओं में सुमार त्रिपाठी के टूटने से कोंग्रेस नेतृत्व को जरूर झटका लगा होगा।

संडीला हरदोई से विधायक रहे स्व. कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं।

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आगरा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, महाराजगंज के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, कांग्रेस से संजीव सिंह, बसपा के राजेश पांडेय, कांग्रेस के विनोद चौधरी यादव, प्रियंका पांडे, अमरेंद्र प्रताप सिंह और माधवगढ़ जालौन की चेतना उदनिया भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया शोक

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जिन भी नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनका पार्टी में स्वागत है। डॉ. बाजपेयी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले नेता संगठन के साथ जुड़कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने सभी नगर निकायों को गौशालाओं पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

Posted by - October 13, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के शर्मा (AK Sharma)  ने बुधवार को प्रदेश में बाढ़ प्रभावित…
Lucknow tops in total revenue case disposal

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश में राजस्व (Revenue) मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग…
Ram Jyoti

सरयू तीरे जलाए गए आस्था और आत्मीयता के दीप

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या: अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…कल्पनातीत सौंदर्य। अनगिनत दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए किया जा रहे ठोस प्रयास: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी विद्युत कार्मिकों को अपने क्षेत्र…