Stock market

बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक फिसला

975 0

 

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में हो रही बढोत्तरी के कारण देश के कई जिलों में हो रहे लॉकडाउन के दबाव में शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर से बिकवाली हुयी। जिससे बीएसई का सेंसेक्स 143.36 अंक और एनएसई का निफ्टी 45.40 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.36 अंक गिरकर 36594.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 45.40 अंक टूटकर 10768.05 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.72 प्रतिशत उतरकर 13396.83 अंक पर और स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत गिरकर 12803.78 अंक पर रहा।

भारत में कोरोना रिकवरी दर 62.42 व मृत्युदर 2.72 प्रतिशत

बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में जिसमें बैंकिंग सबसे अधिक 2.2 प्रतिशत और वित्त 1.95 प्रतिशत फिसल गया। इस बीच एनर्जी में सबसे अधिक 2.29 प्रतिशत की बढोतरी हुयी। बीएसई में कुल 2833 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1663 लाल निशान में और 1000 हरे निशान में रहे जबकि 170 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार बढ़त में रहे जबकि एशियाई बाजार गिरावट में रहे। चीन का शंघाई कंपोजिट 1295 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.84 प्रतिशत और जापान का निक्केई 1.06 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.54 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Related Post

Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

आईजीआरएस की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
OP Rajbhar-Akhilesh Yadav

सपा में A से अराजकता, B से भ्रष्टाचार, C से चोरी और D से दलाली : ओम प्रकाश राजभर

Posted by - August 8, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय ‘एबीसीडी’ की जंग सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव…
IIT Mandi

आईआईटी मंडी में एडवांस कंप्यूटिंग, एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे यूपी के छात्र

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छात्र अब IIT जैसे देश के प्रख्यात प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थानों से जुड़कर नए और रोजगारपरक कोर्सेज…