सेलेना गोमेज

सेलेना गोमेज का खुलासा, जस्टिन बीबर के साथ रिलेशन में हुआ था शोषण

879 0

नई दिल्ली। हॉलीवुड की गायिका सेलेना गोमेज ने हाल में ही खुलासा किया कि पूर्व प्रेमी व मशहूर पॉप गायक जस्टिन बीबर को डेट करते वक्त उन्होंने ‘भावनात्मक शोषण’ का अनुभव किया। सीएनएन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्टल एनपीआर को दिए एक साक्षात्कार में गोमेज ने बीबर के साथ अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव और मार्च 2018 में उनके अलगाव के बारे में चर्चा की।

सेलेना गोमेज ने कहा कि  पीड़ित मानसिकता में बने रहना बेहद खतरनाक

उन्होंने कहा कि मुझे इनसे ताकत मिली है। वह आगे कहती हैं कि एक पीड़ित मानसिकता में बने रहना बेहद खतरनाक है। सेलेना गोमेज ने कहा कि बिना अपमानित हुए मैं यह महसूस करती हूं कि मैं निश्चित रूप से एक दुर्व्यवहार का शिकार थी।

https://www.instagram.com/p/B5I0YUWjWj8/?utm_source=ig_web_copy_link

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका मतलब ‘भावनात्मक शोषण’ से है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि हां। सेलेना ने साझा किया कि उनका गाना ‘लूज यू टू लव मी’ उनके अलगाव के दर्द के बारे में ही है। अपने इस गीत के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इस पर बहुत गर्व है। वह आगे कहती हैं कि जब से मैंने इसे लिखा है तब से मेरे लिए इसका एक अलग अर्थ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे साथ चीजें सम्मानपूर्वक खत्म नहीं हुईं। मैंने इसे मान भी लिया था, लेकिन मुझे पता है कि मुझे कुछ बातें कहनी थी, जिन्हें शायद मैंने तब कहा होता।

Related Post

भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के…
Vaani Kapoor

देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर बॉलीवुड में भी हुई कामयाब

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 23 अगस्त 1988 को…