लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

कोरोना संक्रमण प्रसार राेकने के लिए लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

929 0

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को राेकने के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाकों को सील किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में टीम 11 की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।

लखनऊ के आठ इलाकों को बड़े और चार को छोटे हाटस्पाट के रूप में चिन्हित किया गया

श्री योगी के निर्देशानुसार जिन जिलों में छह अथवा इससे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये है, वहां के चुने हुये इलाकों को सील कर सैनीटाइजेशन समेत अन्य एहतियाती कदम उठाये जायेंगे। उन्होने बताया कि हाटस्पाट के तौर पर चिन्हित आगरा में 22, गाजियाबाद में 12, आगरा में 13, कानपुर में 12,बस्ती में तीन, गौतमबुद्धनगर में 12, वाराणसी में चार, शामली में तीन, मेरठ में सात, बुलंदशहर में तीन, फिरोजाबाद में तीन, सीतापुर में 1, सहारनपुर में चार, महारागंज में चार इलाके पूरी तरह सील किये जायेंगे। इसके अलावा लखनऊ के आठ इलाकों को बड़े और चार को छोटे हाटस्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है।

ये हैं लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट

डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड।
कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर।
डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगर
यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा।
मस्जिद अलीजान ,सदर
मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग
फूलबाग मस्जिद ,कैसरबाग।
मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज ।
लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा।
नजरबाग मस्जिद ,कैसरबाग।
खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर।
अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव।
रजौली मस्जिद ,गुडंबा।

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,बोले- किसी की लगती है खुराफात

राहत कार्य में लगे कर्मचारी और चिकित्सा कर्मियों को लाने ले जाने के लिये वाहन की व्यवस्था होगी

इन इलाकों को बुधवार रात 12 बजे से सील कर दिया जायेगा जो 13.14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। इन इलाकों में लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिये गये है जबकि उनकी जरूरत का सामान डोर स्टेप में मुहैया कराया जायेगा। क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इलाके के बाहर बैरीकेडिंग लगायी जायेंगी जहां मीडिया कर्मियों का प्रवेश भी निषेध होगा। इन इलाकों में आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध रहेगा और पहले जारी किये गये सभी पासों को निरस्त समझा जायेगा। राहत कार्य में लगे कर्मचारी और चिकित्सा कर्मियों को लाने ले जाने के लिये वाहन की व्यवस्था होगी।

श्री अवस्थी ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। राज्य में आज सुबह तक कुल 343 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी है जिसमें तब्लीगी जमात के सदस्यों की तादाद 187 है।

Related Post

Deepotsav

सातवें दीपोत्सव पर विशेष डाक टिकट किया गया जारी

Posted by - November 11, 2023 0
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सातवें दीपोत्सव Deepotsav) पर डाक विभाग के माध्यम से पोस्टमास्टर जनरल एवं…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…