Corona Vaccination

वैक्सीन लगने के बाद भी कुंभ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव

522 0

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ में ट्रांसफर हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात ये है कि एसके सिंह कोरोना वैक्सीन (Vaccination) की दोनों डोज लगा चुके हैं।

धर्मनगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ शुरू होने जा रहा है। ऐसे में प्रशासन के लिए पहले से ही कोरोना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं चौंकाने वाली बात सामने आई है जहां कोरोना वैक्सीन लगवाने (Vaccination) के बाद भी देहरादून से हरिद्वार कुंभ में आए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

एसके सिंह अभी हरिद्वार कुंभ में देहरादून से स्थानांतरित होकर आए थे। उन्होंने 10 फरवरी को कोरोना की पहली डोज ली। 12 मार्च को कोरोना (Vaccination)  की दूसरी डोज ली। इसके बावजूद भी एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं खबर मिलते ही पूरे मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट एसके सिंह ने मेला अस्पताल की लैब में कोविड-19 की जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेट हो गए हैं। उनके संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने कन्याश्री कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, छात्राओं को दी साईकिल

Posted by - July 2, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहायता एवं समर्पण का पर्याय बन चुका…
CM Dhami

कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें

Posted by - January 31, 2026 0
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

Posted by - March 22, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अल्मोड़ा में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक जनसभा को…