यूपी में नए डीजीपी की तलाश

यूपी में नए डीजीपी की तलाश शुरू, केंद्र सरकार को भेजे गए ये सात नाम

838 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में नए डीजीपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए केंद्र सरकार को सात वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा है। बता दें कि मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए डीजीपी का चयन होना है। पैनल में उन्हीं अफसरों को शामिल किया गया है, जिनका कम से कम डेढ़ साल या उससे अधिक का कार्यकाल बचा है।

मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को हो रहे हैं रिटायर 

सूत्रों का कहना है कि सबसे मजबूत दावेदारी वरिष्ठता के आधार पर हितेश चंद्र अवस्थी की है। हाल में बतौर एडीजी कानून व्यवस्था और डीजी जेल काबिलियत दिखा चुके आनंद कुमार को मुख्यमंत्री की पहली पसंद बताया जा रहा है।

वरिष्ठता के क्रम में भेजे इन अफसरों के नाम

  •  1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी। वे विजिलेंस में डायरेक्टर हैं।
  • 1986 बैच के सुजानवीर सिंह। उनकी सर्विस सितंबर 2021 तक बची है।
  • 1987 बैच के आरपी सिंह। अभी ईओडब्ल्यू के डीजी। रिटायरमेंट फरवरी 2023 में है।
  • 1987 बैच के ही विश्वजीत महापात्रा और जीएल मीना।
  • 1988 बैच के आनंद कुमार और राजकुमार विश्वकर्मा है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

प्रवासी राजस्थानियों ने सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 30, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के रांची प्रवास के दौरान राजस्थान स्टेट के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के…

अजित पवार पर आईटी की बड़ी कार्रवाई, एक हजार करोड़ की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी

Posted by - November 2, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र में आयकर विभाग का एक्शन लगातार जारी है। डिप्टी सीएम अजित पवार पर आईटी का एक्शन शुरू हो…
CM Dhami gave the message of cleanliness by sweeping.

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Posted by - September 17, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने…