Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

335 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में बुधवार को यहां लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में एमएसएमई, नगर विकास समेत कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। बुनकरों के लिए पावरलूम के संबंध मे प्रस्ताव पास हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना को मंजूरी मिली है। सब्सिडी के साथ योजना को मंजूरी दी गयी है। एक अप्रैल से योजना लागू मानी जाएगी।

नगर विकास विभाग की ‘अमृत-2 योजना’ की पेयजल व सीवेज की एक हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी दी गयी है। लखनऊ के सरोजिनीनगर के दो वार्ड (1, 2) को और इब्राहिमपुर वार्ड को 246 करोड़ की पाईप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गयी है। इसके तहत 24 हजार 363 घरों को कनेक्शन मिलेगा। इससे 1.70 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

गाज़ियाबाद में 547 करोड़ की अमृत-2 योजना के अंतर्गत सीवेज प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। गाज़ियाबाद के दस वार्ड (गगन विहार, भोपरा, राजीव कॉलोनी, अर्थला, संजय कॉलोनी, गड़हेड़ा, पसौड़ा, गरिमा गार्डन, मौसम विहार) में प्रोजेक्ट की स्वीकृत दी गयी है। 68 एमएलडी का एसटीपी बनेगा। इससे 68 हजार घरों को सीवेज कनेक्शन मिलेगा।

पूरक आहार कवरेज में आकांक्षी जनपद श्रावस्ती ने किया कमाल

आगरा मे पेयजल के लिए बंटू कटरा क्षेत्र मे गंगा नदी आधारित वाटर सप्लाई के लिए 264 करोड़ की प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। 38 हजार 431 घरों को कनेक्शन मिलेगा।

इसके अलावा आवास विकास विभाग के प्रस्ताव ‘मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण या नए शहर प्रोत्साहन योजना’ को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत नगरों के सुनियोजीत विकास (टाउनशिप) हेतु आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अर्ज़न के लिए सचिव आवास एव शहरी नियोजन की अध्यक्षता मे समिति गठित की जायेगी। इस योजना के तहत टाउनशिप न्यूनतम 25 एकड़ होगी।

Related Post

sanjay raut

शिवसेना और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मतभेद,लेकिन दुश्मन नहीं : संजय राउत

Posted by - November 10, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जुबानी दंगल जारी है। रविवार को एक बार फिर शिवसेना…

सीएम के कानपुर दौरे पर सपा, बसपा, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता नजरबंद

Posted by - September 16, 2019 0
कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को कानपुर दौरे पर हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम के साथ…
CM Yogi

सोशल मीडिया पर बढ़ी सीएम योगी की ख्याति, फॉलोअर्स के मामले में बने नंबर वन सीएम

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। सोशल…
Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल- फडणवीस दिल्ली जाकर CBI जांच की करेंगे मांग

Posted by - March 23, 2021 0
नई दिल्ली। एंटीलिया मामले और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति…