विज्ञान मंत्रालय ने विकसित किया एप जिसमे बिजली गिरने से पहले आ जाएगा अलर्ट

1240 0

औरंगाबाद। मौसम विभाग की माने तो इस सर्दी के मौसम में कल यानि 13 दिसम्बर को बारिश होने के आसार हैं। सर्दी से बचने का अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं वहीँ केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने ऐसा एप विकसित किया है, जो बिजली गिरने की चेतावनी 30 से 40 मिनट पहले दे देगा। इसका नाम ‘दामिनी’ रखा गया है। यह एप बिजली गिरने की समयपूर्व चेतावनी देने के साथ इसके बचाव की भी जानकारी देता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी द्वारा विकसित इस एप पर 6 महीने से काम चल रहा था। इसे बनाने वाली टीम के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. सुनील पवार ने बताया कि यह एप बिजली गिरने की चेतावनी के अलावा इससे सुरक्षा कैसे करनी चाहिए, प्राथमिक मेडिकल उपचार कैसे करें यह जानकारी भी देता है। खेत में काम करते वक्त, यात्रा के दौरान, घर के आसपास काम करते वक्त, बिजली गिरने की चेतावनी मिले तो कैसे बचाव करें, यह चित्र के साथ बताया गया है।

आपको बता दें की इस एप को खोलने के बाद आप जिस लोकेशन पर हैं, वहां का मैप दिखाने वाला सर्किल आएगा। यह सर्किल 20 किमी की डायमीटर में अगले 40 मिनट में होने वाली बिजली चेतावनी के बारे में अलर्ट करेगा। बिजली गिरने वाली है या नहीं इसका संदेश सर्किल के नीचे अंग्रेजी और हिंदी भाषा मे दिखेगा। अभी अलर्ट अंग्रेजी और हिंदी भाषा मे दिखता है, आगे इसे रीजनल भाषा में भी लाने की उम्मीद है।

Related Post

pm modi

पीएम मोदी ने आईएसपीए का किया उद्घाटन, कहा-भारत को इनोवेशन का नया सेंटर बनाना हमारा उद्देश्य

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत कर दी है। उन्‍होंने इसका शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग…

पहली बार ये महिलाएं एक साथ मिलकर अंतरिक्ष में करेंगी चहलकदमी

Posted by - October 6, 2019 0
वर्ल्ड डेस्क। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दो महिला एस्ट्रोनॉट्स एकसाथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर स्पेसवॉक…