Schools

रविवार को खुलेंगे विद्यालय, मिड-डे मील का भी होगा प्रबंध

391 0

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय (Schools) रविवार (13 अगस्त) को भी खुलेंगे और छात्रों के लिए मिड-डे मील की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने स्कूलों (Schools) में हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तय की है। इसके अनुसार 13 अगस्त को समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के मध्य कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सार्वजनिक अवकाश होने के चलते सरकार ने विद्यालयों के समस्त बच्चों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। अब इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा और निदेशक मिड-डे मील अथॉरिटी विजय किरण आनंद ने आदेश जारी किया है।

9 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन चलने हैं कार्यक्रम

सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह के तहत प्रदेश में मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए दिशा निर्देशों के अनुपालन में 9 से 15 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, स्थानीय नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

सरकार की ओर से प्राप्त निर्देशों में 13 अगस्त, रविवार को भी स्कूलों (Schools) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में आजादी का ‘मेरी माटी मेरा देश’ (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय पर उपस्थित छात्रों के बीच मध्यान्ह विशेष भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

JNU में होगी यूपी की अर्थव्यवस्था पर चर्चा, लॉन्च होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर शोध पुस्तिका

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि समस्त विद्यालयों को प्रतिदिन होने वाले आयोजनों के फोटोग्राफ विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की जनपदवार संख्या भी निदेशालय के संबंधित नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।

Related Post

Yogi Adityanath

गोरखपुर की होली: गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होते हैं सामाजिक समरसता के रंग

Posted by - March 22, 2024 0
गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ (Guru Gorakhnath) की साधना स्थली गोरखपुर में होली का उल्लास सामाजिक समरसता के चटक रंगों में उफान…
CM Yogi

सीएम योगी ने जीबीसी-4 की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Posted by - February 17, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (GBC-4) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के…
CM Yogi

ममता के बयान से खफा योगी बोले, हिन्दू विरोधी है इंडिया गठबंधन

Posted by - May 25, 2024 0
गोरखपुर। भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन जैसी संस्थाओं पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान पर कड़ी…
Free Sanitary Pad Corner

स्वच्छ महाकुम्भ की तरफ बढ़ा एक और कदम, महाकुम्भ में ‘फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर’ का उद्घाटन

Posted by - January 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास…