Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज, बाजार, सभी कार्यालय नहीं होंगे बंद

487 0

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर अब तक स्कूल-कॉलेज व सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय सहित पुरे भारत में अधिकतर सब बंद रहता है। इस बार ऐसा नहीं होगा, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर नए अंदाज में इसे विशेष तरीके से खुशियां मनानी है। आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का माहौल रहे। यह महज एक सरकारी कार्यक्रम बन कर न रहे, हमें इसे जन-जन का उत्सव बनाना है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग करके अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी अलग अंदाज में मनानी है जो सबसे खास हो। भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए इसे विशेष तरीके से मनाना है। आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का माहौल रहे। यह महज एक सरकारी कार्यक्रम बन कर न रहे, हमें इसे जन-जन का उत्सव बनाना है। हर एक जिला इसे एक इवेंट होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी जगहों पर कार्यक्रम होंने से देश में एक बड़ा आजादी का जश्न होगा।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि दिवाली पर्व की तरह स्वतंत्रता दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए और संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर घर झंडा अभियान के तहत सभी जिलों में झंडा बांटने की पूरी तैयारी करें। इस बार समाज के हर एक वर्ग को हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल ज्यूडिशरी, व्यापारी संगठन आदि को जोड़ें।

पति और भाभी मनाते थे रंगरलिया, पत्नी के रोकने पर दोनों ने जिंदा जलाया

Related Post

CM Yogi

महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से सीएम ने की मॉनीटरिंग, तड़के 4 बजे से ही कंट्रोल रूम में डटे

Posted by - February 26, 2025 0
महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से महाकुम्भ नगर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
IGRS

आईजीआरएस रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी, बलरामपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास मेें नये कीर्तिमान स्थापित किये…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
CM Yogi attended the marriage of 1001 couples

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद में बनेगा इंप्लाईमेंट जोनः मुख्यमंत्री

Posted by - March 12, 2025 0
जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद…