Haz Yatra

अगर आप हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पूरी करनी होगी यह शर्त…

1151 0

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई हज यात्रा (Hajj Yatra) को इस साल सऊदी अरब ने मंजूरी देने का मन बना लिया है। इस साल केवल उन्हीं लोगों को हज करने की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई होगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उड़ान

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए अच्छी ख़बर है। सऊदी अरब ने इस साल हज करने के लिए मंजूरी देने का मन बना लिया है। सऊदी सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले साल बाहरी देशों से आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं इस साल उन्हीं लोगों को हज (Hajj Yatra) करने की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई होगी। उलेमा ने इस मामले पर खुशी का इज़हार करते हुए देश के मुसलमानों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

हज यात्रा पर जाने के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगरु मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने गुरुवार को इस मामले पर बोलते हुए कहा कि सऊदी हुकूमत ने यह ज़रूरी करार दिया है कि हज अदा करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवानी ज़रूरी होगी। इससे लोगों में खुशी देखी जा रही है कि इस साल दुनिया भर के मुसलमान हज पर जा सकेंगे। उन्होंने अपील करते हुए हज पर जाने वाले मुसलमानों से कहा कि अभी से कोरोना की वैक्सीन लगवा लें, जिससे आखिरी समय में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Post

cm yogi

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सीएम योगी ने जताया आभार

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी को ₹5,801 करोड़ की…
AK Sharma

ए.के. शर्मा ने आतंकी हमले में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को दी विनम्र श्रद्धांजलि

Posted by - November 23, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री तथा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जम्मू-कश्मीर…