Satish Chandra Mishra

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सतीश मिश्रा का नाम नहीं, राजभर का नाम शामिल

544 0

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती (Mayawati) के बाद नंबर दो की पोजीशन पर रहने वाले सतीश चंद्र मिश्रा आजमगढ़ सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से उनका नाम गायब है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी की गई, लेकिन इसमें से सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) बसपा में साइडलाइन हो गए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सतीश चंद्र मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 150 से अधिक चुनावी जनसभाएं की थीं। अब अटकलें तेज हैं कि आने वाले दिनों में कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को भी मिल सकता हैं। बसपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जो जारी की है उसमें मायावती के बाद दूसरे नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का नाम है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.81 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर

बता दें कि बसपा में आने के बाद से ही सतीश चंद्र मिश्रा हमेशा अहम भूमिका में नजर आए हैं। यह पहला मौका है जब उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। इतना ही नहीं 2007 में जब मायावती ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी तो दलित-ब्राह्मण समीकरण में भी सतीश चंद्र मिश्रा की अहम भूमिका थी।

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब: पीएम मोदी

Related Post

Maha Kumbh

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 16 जनवरी से ‘संस्कृति का महाकुम्भ’ (Sanskriti ka Maha…

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को बांटे ई-प्रॉपर्टी कार्ड

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71…

भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा ‘लव जिहाद’?- दिग्विजय

Posted by - July 6, 2021 0
हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में…