मिशन टू मार्स अभियान

यूएई के पहले मिशन टू मार्स अभियान की कमांड सारा अल-अमीरी के हाथ

1028 0

 

नई दिल्ली। अरब देशों का मंगल ग्रह पर पहला अभियान इसी माह से लांच होने जा रहा है। यह संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष कार्यक्रम का अगला कदम है। इस मानवरहित प्रोब का नाम ‘अल-अमल’ है जिसका अरबी में अर्थ होता है उम्मीद।

यूएई के मार्स मिशन में साइंस लीड होप प्रोब की डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सारा अली अमीरी हैं

बता दें कि तनेगाशिमा के जापानी द्वीप से इस मिशन की शुरुआत होगी। उन्नत प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और यूएई के मार्स मिशन में साइंस लीड होप प्रोब की डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सारा अली अमीरी हैं। उन्होंने कुशलतापूर्वक इस मिशन की कमांड अपने हाथ में ले रखी है।

सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता, लिखा- ‘सुशी हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी’

मिशन की टीम ने रोज लगभग 12 घंटे काम किया

सारा के अनुसार इस मिशन पर पिछले छह सालों से काम चल रहा था। मिशन की टीम ने रोज लगभग 12 घंटे काम किया है। वह मानती हैं कि इस मिशन को पूरा करने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। वहीं इन चैलेंज से मिशन की टीम को बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। सारा को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है।

इस अभियान से यह पता लगाया जाएगा कि लाल ग्रह से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन खत्म होने की वजह क्या रही है?

जापानी रॉकेट से इसे ले जाया जाएगा। इसमें मंगल के वातावरण का आंकलन करने के लिए तीन प्रकार के सेंसर हैं जिसमें ग्रह की धूल और ओज़ोन को मापने के लिए हाई-रिज़ोल्यूशन मल्टीबैंड कैमरा है। इस अभियान में मंगल के वातावरण के विभिन्न स्तरों से लेकर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि लाल ग्रह से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन खत्म होने की वजह क्या रही है?

यान के 2021 की पहली तिमाही में मंगल पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है

बता दें कि यान के 2021 की पहली तिमाही में मंगल पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। साराह अल-अमीरी कहती हैं कि जो युवा स्पेस इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें ये परियोजना प्रोत्साहित करेगी। उनके अनुसार लाल ग्रह पर यूएई का अंतरिक्ष यान तब पहुंचेगा जब वह अपने गठन के 50 साल का जश्न मनाएगा।

Related Post

election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…
Savin Bansal

डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक, आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

Posted by - October 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के निर्माण कार्यों एवं एवं विभिन्न…

7th CPC News: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा- DA के बाद अब TA को लेकर आया बड़ा अपडेट

Posted by - June 21, 2021 0
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है. सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है।…
Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…