Charbagh railway Station

जब दो हिस्सों में बंट गई सप्तक्रांति एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा

1089 0

लखनऊ। काकोरी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. नई दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर जा रही सप्तकांति एक्सप्रेस (Saptakranti Express) ट्रेन काकोरी रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में विभाजित हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई। ट्रेन को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचना था। ट्रेन को सुरक्षित रोककर जांच की गई तो ट्रेन में कपलिंग टूटी हुई थी। ट्रेन के बी-1 और बी-2 कोच अलग हो चुके थे। मामले पर अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। नई दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर जा रही सप्तकांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में विभाजित हो गई। कपलिंग टूटने से हुए इस हादसे में जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है।

कपलिंग टूटने की बात आई सामने

सप्तक्रांति एक्सप्रेस (Saptakranti Express) ट्रेन कपलिंग टूटने के चलते दो हिस्सों में विभाजित हो गई। ट्रेन में अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन अलग हुई तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना में फ़िलहाल किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पूरे मामले की सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने ट्रेन को आलमनगर पहुंचाया। ट्रेन की जांच करके डेढ़ घंटे बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लोको पायलट और गार्ड का बयान दर्ज किया गया है।

Related Post

वेंटीलेटर पर कल्याण सिंह, पूर्व सीएम की फिर बिगड़ी हालत

Posted by - August 20, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। वह अपने दिल्ली के दौरे से सीधे संजय…
CM Yogi

रंगपर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होता है समरसता का रंग

Posted by - March 11, 2025 0
गोरखपुर। सामाजिक समरसता के सतत विस्तार के साथ लोक कल्याण ही नाथपंथ का मूल है। आधुनिक कालखंड में ब्रह्मलीन महंत…
AK Sharma

एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के दिए दिशा निर्देश, किया उत्साहवर्धन

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने…
Baby Rani Maurya

मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया अभिभावक आंगनबाड़ी सम्मेलन का उद्घाटन

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लॉक स्थित रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी…