संसद में उठाया जाएगा पेगासस हैकिंग का मामला, राहुल ने कसा तंज

637 0

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत के लोगों के फोन हैक किए गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में सरकार पर तंज कस कहा- हमें पता है ‘वो’ क्या पढ़ रहे हैं, जो भी आपके फोन में है।

सरकार ने किसी भी तरह की हैकिंग में शामिल होने से इनकार किया है, साथ ही इसे भारत की लोकतंत्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश बताया गया। बता दें कि विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है और स्थगन प्रस्ताव दिया गया है।

विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है और स्थगन प्रस्ताव दिया गया है। राज्यसभा में सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम, राजद सांसद मनोज झा समेत अन्य कई सांसदों द्वारा इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है।

इन नेताओं के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमें पता है ‘वो’ क्या पढ़ रहे हैं, जो भी आपके फोन में है। विपक्ष के तीखे तेवरों से साफ है कि इस मसले पर सरकार को संसद में सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, बीते दिन दुनिया के अलग-अलग देशों की कई मीडिया एजेंसियों द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें दावा किया गया है कि इजरायली स्पाइवेयर Pegasus की मदद से कई देशों की सरकारें अपने यहां चिन्हित लोगों के फोन हैक कर उनकी जानकारियां हासिल कर रही थीं।

फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के ‘मन की बात’ को सुनने के भी शौकीन

इसमें भारत का भी नाम है, यहां के कई पत्रकार, विपक्षी नेता, मंत्री और अन्य के फोन हैक किए जाने का दावा किया गया है। इसी खुलासे के बाद से बीते दिन से ही विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश, सीएम धामी बोले-शिक्षिकाओं के हित में निर्णय

Posted by - September 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस…
Ganga Expressway

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

Posted by - May 2, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे (Expressways)  निर्माण का मॉडल अब पारंपरिक ढांचे से आगे निकलकर तकनीक-आधारित निगरानी और प्रबंधन की…
AK Sharma

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देश ही नहीं पूरा विश्व साक्षी रहा: एके शर्मा

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सपा महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव…
AK Sharma

उपभोक्ता के लिए आखिरी मौका, जल्दी पायें अपने बकाये बिल से मुक्ति: ए0के0शर्मा

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार…
CM Dhami

भारत आज किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम: सीएम धामी

Posted by - May 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य…