रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ युवक का मिला शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुई संजय की मौत

651 0

चिनहट के कांशी राम कॉलोनी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम इंजरी से इनकार किया गया है। ऐसे में पुलिस पॉइजनिंग से मौत की आशंका जता रही है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया। हालांकि मामला जांच के दायरे में है।

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, स्थानीय थाना इलाके के कांशी राम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संजय गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान शव दरवाजे पर मिलने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। साथ ही हत्या की आशंका जताई गई थी। हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार देर शाम पीएम रिपोर्ट आई है। इसमें एंटी मार्टम इंजरी का कहीं भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।

यूपी के चतुर्मुखी विकास के चार साल

साथ ही प्वाइजनिंग से मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। स्थानीय पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना वाली रात मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बाहर निकला था। सुबह मृत अवस्था में पड़ा मिला। ऐसे में प्रेम-प्रसंग से लेकर कई अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

जल्द खुलासे के लिए हाथ-पांव मार रही पुलिस

स्थानीय पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें बाहर रवाना की गई। हालांकि अभी तक कुछ हाथ नहीं लग पाया। वहीं, गुरुवार को पुलिस की ओर से एंटी मार्टम इंजरी होने से इनकार किया गया है।

 

Related Post

CAB पर प्रियंका का पत्र

संघ के विधान को न बनने दें भारत का संविधान,CAB पर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में बीते सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष का हमला जारी है। इसी…

मायावती ने पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के बढ़ते दामों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। पेट्रो पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गुरुवार को केन्द्र तथा राज्य…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बुधवार…