Sanjay Raut

संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, ED ने भेजा दूसरा समन

516 0

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने पात्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को दूसरा समन भेजा है। संजय राउत को जांच एजेंसी ने 1 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में संजय राउत (Sanjay Raut) को ईडी ने इससे पहले पहला समन भेजा था और 28 जून को पेश होने को कहा था। मुंबई में एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास से जुड़े 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित यह पूरा मामला है।

पहले नोटिस को लेकर ईडी के सामने पेश होने के लिए संजय राउत ने मंगलवार को अतिरिक्त समय मांगा, जिसकी अनुमति एजेंसी ने दे दी है। राउत के वकील पेशी के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग को लेकर सुबह करीब सवा 11 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। संजय राउत और उनके परिवार से जुड़े 8 भूखंडों और मुंबई के दादर उपनगर में एक फ्लैट को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जब्त किया गया था।

Happy Birthday Elon Musk, Tesla के सीईओ का आज 51वां जन्मदिन

ईडी द्वारा भेजे समन पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि, कुछ लोग हमें जेल पहुंचाना और राज्य चलाना चाहते है, जैसा कि आपातकाल के दौरान हुआ था। संजय राउत बोले, “मैं अपने काम निपटाने के बाद ईडी के समक्ष पेश हो जाऊंगा। मैं एक सांसद हूं, मुझे कानून पता है। भले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियां गलत तरीके से काम कर रही हैं, लेकिन मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं।

क्या लौट कर मुंबई आएंगे बागी विधायक, शिवसेना में रहेंगे?

 

Related Post

सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

Posted by - June 21, 2020 0
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर…
cm yogi

बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए-योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार…
CM Yogi

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, विंध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Posted by - October 30, 2023 0
मिर्जापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को मिर्जापुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi…
Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Posted by - May 20, 2023 0
चमोली। सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट आज शनिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं।…