sanjay joshi

साजिशन सावरकर बनाए गए गांधी के हत्यारोपी : संजय जोशी

784 0

लखनऊ। प्रख्यात विचारक संजय जोशी (Sanjay Joshi)  का महात्मा गांधी की हत्या और सावरकर  (Savarkar) को लेकर बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रह चुके संजय जोशी(Sanjay Joshi) ने शुक्रवार को सावरकर(Savarkar) की पुण्यतिथि पर आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में कहा कि वीर सावरकर(Savarkar) को साजिश के तहत महात्मा गांधी की हत्या का सातवां आरोपी बनाया गया। उन्होंने गांधी नेहरू परिवार पर हमेशा सावरकर(Savarkar) को अपमानित करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विचारक संजय जोशी(Sanjay Joshi) ने लखनऊ में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वीर सावरकर (Savarkar) के व्यक्तित्व का सही मूल्यांकन नहीं किया। नेहरू गांधी परिवार ने हमेशा उनको निशाने पर रखा और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया।

‘राजनीतिक कारणों से सावरकर पर विवाद’

गोमती नगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज में सावरकर (Savarkar) की 55वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में संजय जोशी(Sanjay Joshi) मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सावरकर संघर्ष गाथा का वर्णन किया और कहा कि सावरकर (Savarkar) वे पहले व्यक्ति थे, जिसने लोकमान्य तिलक को राजी कर पहली बार विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी।

‘कांग्रेस के विरोध के कारण नहीं मिला भारत रत्न

जोशी(Sanjay Joshi) ने कहा कि कांग्रेस के विरोध के कारण सावरकर(Savarkar)  को अब तक भारत रत्न नहीं मिला। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सावरकर(Savarkar) को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेजा गया था। उस समय आर नारायणन राष्ट्रपति थे। उन्होंने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा सावरकर पर राजनीति करती रही।

Related Post

fake medicine

नकली दवा कारोबारियों पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, 30 करोड़ 77 लाख की नकली दवाएं जब्त, 68 गिरफ्तार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नकली दवा (Fake Medicine) कारोबार के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार खाद्य सुरक्षा…
Yogi

पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में…