महाराष्ट्र में हुई बड़ी लापरवाही: पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया सैनिटाइजर, 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती

985 0

महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर के ड्रॉप पिला दिए गए। सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है।

इस मामले में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर, एक आंगनबाड़ी सेविका और एक आशा कार्यकर्ता के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। यवतमाल के सोशल एक्टिविस्ट किशोर तिवारी ने कहा है कि वे स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से मुलाकात करेंगे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

जिला परिषद के CEO श्रीकृष्ण पांचाल ने कहा, ‘यह एक बड़ी लापरवाही है। पोलियो वैक्सीन की बोतल पर वायरल मॉनिटर वाले स्क्वायर बने होते हैं। इनका विशेष रंग होता है। ऐसे में यह लापरवाही कैसे हो गई, इसकी जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि बच्चों को दवा पिलाने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई थी या नहीं?

Related Post

Atal Residential School

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है अटल आवासीय विद्यालय

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School) में शिक्षा प्राप्त कर रहे 6480 छात्र-छात्राएं गुरुवार…

मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, विरोध में बजरंग दल का हनुमान चालीसा पाठ

Posted by - August 13, 2021 0
धर्मपरिवर्तन के आरोप में कानपुर में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में…