सानिया मिर्जा

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

1079 0

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और किचेनोक ने स्लोवेनिया की तमारा जिदांसेक और चेक गणराज्य की मारि बूजकोवा को एक घंटे 24 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 7-6, 6-2 से मात दी।

सीधे सेट में सानिया और नादिया ने जीता मुकाबला

सानिया और किचेनोक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की शुआइ पेंग और शुआइ झांग से खेलेगी। चीनी जोड़ी को वॉकओवर मिला जब बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस और एलिसन वान ने चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ दिया।

सानिया और उनकी जोड़ीदार को पहले सेट में काफी संघर्ष करना पड़ा,लेकिन दूसरा सेट आसान रहा। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 6-6 रहने पर टाइब्रेकर तक खिंचा। टाइब्रेकर में सानिया और किचेनोक ने जीत दर्ज की। दूसरे सेट में सानिया और किचेनोक ने विरोधी की सर्विस तीन बार तोड़कर आसानी से जीत दर्ज की। उन दोनों ने 11 में से चार ब्रेक प्वाइंट भुनाये जबकि विरोधी टीम पांच में से दो ही तब्दील कर सकी।

दो साल बाद सानिया मिर्जा ने की वापसी

सानिया मां बनने के बाद दो साल टेनिस से दूर थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने वाली सानिया ने 2018 में इजहान को जन्म दिया है। उसने अक्टूबर 2017 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। भारतीय टेनिस को नयी बुलंदियों तक ले जाने वाली सानिया युगल में नंबर एक रह चुकी है और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता है। उन्होंने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था। वह 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंची थी। अपने करियर में वह लगातार कलाई और घुटने की चोट से जूझती रही है।

Related Post

CM Dhami

अब समूह ‘ग’ के पदों पर नहीं होगा साक्षात्कार, कैबिनेट में हुआ निर्णय

Posted by - March 2, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) साफ सुथरी और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 11 लाभार्थियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी

Posted by - September 17, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
cm yogi

यूपी में माफिया दूसरे लोक की यात्रा पर चले गए हैं: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
रीवा/छतरपुर/भिंड। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मध्य प्रदेश में धुआंधार जनसभा चल रही है। योगी आदित्यनाथ (CM…
Savin Bansal

प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था: डीएम सविन

Posted by - January 8, 2026 0
देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को…