2022 चुनाव के लिए सपा की थीम सॉन्ग:’नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’..

1129 0

लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग जारी किया है। इस थीम सॉन्ग के माध्यम से समाजवादी पार्टी युवाओं के साथ-साथ सभी वर्गों को जोड़ने का काम करेगी।

2022 के विधानसभा चुनाव में अभी करीब एक साल का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए थीम सॉन्ग जारी किया है। थीम सॉन्ग में ‘नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’, ‘बड़ों का हाथ, युवा का साथ’ का स्लोगन दिया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस थीम सॉन्ग को जारी करते हुए कहा कि निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी थीम सॉन्ग के बहाने प्रदेश की जनता को जोड़ने का काम करेगी, जिससे विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर समाजवादी पार्टी काबिज हो सके।

‘नई हवा है, नई सपा है’

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किए गए थीम सॉन्ग में ‘नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’, ‘बड़ों का हाथ, युवा का साथ’ का स्लोगन दिया है। इसके साथ ही इस थीम सॉन्ग के माध्यम से युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं को जोड़ा गया है।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्म गुरुओं के साथ अखिलेश यादव की कौमी एकता का संदेश देने वाली तस्वीरें भी लगी थीं। इन तस्वीरों में अखिलेश यादव के रामराज्य की परिकल्पना भी की गई थी। अब ऐसे में जिस तरह से समाजवादी पार्टी अपना थीम सॉन्ग बना रही है, निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं।

Related Post

Fruits-Vegetables

दूर होगी कृषि क्षेत्र की प्रच्छन्न बेरोजगारी, बढ़ेगा निर्यात, खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा बोनस

Posted by - May 13, 2025 0
लखनऊ। देश की श्रम शक्ति का करीब 40 फीसद हिस्सा कृषि क्षेत्र में समायोजित है। फिर भी प्रच्छन्न बेरोजगारी इस…
कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस महासचिवों की बैठक जारी,पहली बार महासचिव के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका

Posted by - February 7, 2019 0
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के महासचिवों और…

प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

Posted by - May 3, 2021 0
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया…