salt congress condidate ganga

सल्ट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दाखिल किया नामांकन पत्र

1000 0
अल्मोड़ा। बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना के बाद कांग्रेस उम्मीवार गंगा पंचोली (Ganga Pancholi)  ने भी भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पहुंचकर सल्ट उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जागेश्वर विधायक व पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट समेत भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली (Ganga Pancholi) ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
मंगलवार (30 मार्च) को नामांकन का आखिरी दिन था। दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस-बीजेपी) ने सोमवार को होली के दिन अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी जिसके बाद आखिरी दिन 30 मार्च को दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलवार (30 मार्च) को नामांकन का आखिरी दिन था। दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस-बीजेपी) ने सोमवार को होली के दिन अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी जिसके बाद आखिरी दिन 30 मार्च को दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि 31 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। तीन अप्रैल तक कैंडिडेट अपना नाम वापस ले सकेंगे। सल्ट उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। दो मई को काउंटिंग के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। गौरतलब हो कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना के चलते निधन हो गया था जिसके बाद से ही ये सीट खाली चल रही थी।

Related Post

CM Yogi

बच्चों के अधिकार व शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को एसएमसी का पुनर्गठन करेगी योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
लखनऊ। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और विद्यालय प्रबंधन में सुधार के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Posted by - March 23, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी…
Char Dham Yatra

कोरोना ने लगाया चारधाम यात्रा पर ग्रहण, सिर्फ इन्हें मिली पूजन दर्शन की अनुमति

Posted by - April 30, 2021 0
देहरादून।  कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल के चलते अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को स्थगित…
Jyotiraditya Scindia, Sachin Pilot

संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम…