लड़ाई खत्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में सलमान खान ने करवाई दोस्ती

1037 0

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच आपसी मतभेद के बारे में तो हम सभी जानते हैं। बता दें कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना तक बंद कर दिया और कई बार सार्वजनिक तौर पर कमेंट्स भी किए, लेकिन ऐसा लगता है कि सुपरस्टार सलमान खान ने इनकी लड़ाई खत्म कर दी है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कपिल और सुनील एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6WCn6CAJyq/?utm_source=ig_web_copy_link

इस फोटो को कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर सलमान खान और सुनील ग्रोवर के साथ का शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि भाईयों की रात… हैप्पी बर्थडे सोहेल खान भाई। इसी के साथ ही कपिल ने सलमान के साथ सुनील को भी पोस्ट में टैग किया है।

इस फोटो को देखने के बाद फैंस कमेंट्स कर रहे हैं कि कपिल और सुनील साथ में कब काम करेंगे। बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई, जिसमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, जॉर्जिया एंड्रिया और यूलिया वंतूर समेत कई सितारे नज़र आए।

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने पहले दिन ही 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Related Post

छेड़खानी का केस

मुंबई: इस एक्टर पर नाबालिग लड़की ने दर्ज कराया छेड़खानी का केस, जांच शुरू

Posted by - February 12, 2020 0
मुंबई। फिल्म और टेलीविजन दुनिया के जाने माने अभिनेता शाहबाज़ खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवाराा पुलिस थाने में नाबालिग…
बिग बॉस 13

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला की जीत के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ, यूजर्स ने किया ट्रोल

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ के खत्म होने के बाद इसका फिनाले 15 फरवरी को हो गया हैं। लेकिन शो…
डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

Posted by - December 21, 2019 0
लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि…
निक संग प्रियंका की होली

होली खेलते समय निक का हुआ ये हाल, प्रियंका की ड्रेस का किया इस्तेमाल

Posted by - March 8, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के…