#MeToo

#MeToo में फंसे साजिद खान, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप

1425 0

मुंबई। 2018 में चले #MeToo मूवमेंट के दौरान निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद साजिद खान का नाम उनकी फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्टर से हटा दिया गया था। अब एक मॉडल पाउला ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मॉडल पाउला ने अब इंस्टाग्राम पर साजिद के खिलाफ कई बातें लिखी हैं। पाउला ने अपने पोस्ट में सबसे पहले इतने समय तक चुप रहने की वजह भी बताई है। उन्होंने लिखा कि उनके पास कोई डॉगफादर नहीं है। उन्हें परिवार के लिए कमाना था। इसलिए उन्होंने साजिद के खिलाफ कुछ नहीं बोला।

https://www.instagram.com/p/CE6l9OyD4SP/?utm_source=ig_web_copy_link

 

पोप फ्रांस‍िस के इस इंटरव्यू से दुनिया में मचा तहलका, जानें क्या दिया है बयान?

लेकिन अब पैरेंट्स उनके साथ नहीं है। ऐसे में वह खुलकर बोल सकती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह 17 साल की थी तब साजिद खान ने उनके साथ गंदी बातें की और छूने की कोशिश की।

कंगना रनौत को करीब 2 करोड़ का नुकसान, बीएमसी के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी एक्ट्रेस

पाउला ने बताया कि हाउसफुल में रोल के लिए साजिद ने उन्हें कपड़े उतारने को कहा था। उन्होंने कहा कि साजिद ने न जाने कितनी लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार किया होगा। ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये कास्टिंग काउच है बल्कि ये लोगों के सपने भी चुराते हैं।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Posted by - April 21, 2024 0
बाड़मेर-बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता…
Sunny Leone

सनी लियोनी से इस एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर…