बजरंग मुनि दास

मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार करने की धमकी देने वाला संत गिरफ्तार

624 0

सीतापुर: यूपी पुलिस ने बुधवार को महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासी आश्रम (Maharishi Shri Laxman Das Udasi Ashram) के बजरंग मुनि दास (Bajrang Muni Das) को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर्व पर बजरंग मुनि दास ने सीतापुर (Sitapur) में मस्जिद के सामने कथित रूप से अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए व लड़की छेड़ने पर दूसरे समुदाय की बहन बेटी को बाहर निकालकर बलात्कार (Rape) करने धमकी दी थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने उन्हें सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर के खैराबाद कस्बे में 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर्व पर महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासी आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास ने कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। इसका एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एक मस्जिद के बाहर दिए गए भाषण के दो मिनट के वीडियो में उन्होंने एक समुदाय को “जेहादी” शब्द का उपयोग करते हुए और धमकी देते हुए कहा कि अगर उस समुदाय के किसी भी व्यक्ति ने किसी हिंदू लड़की को परेशान किया तो वह खुद उनके साथ बलात्कार करेंगे। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार शाम को उनके बयान के लिए माफी मांगते हुए उनका एक वीडियो सामने आया।

यह भी पढ़ें: डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज 131 वीं जयंती, जानें 10 अहम बातें

संत की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा को ‘भाईचारे का सबसे बड़ा दुश्मन’ कहा था। सपा ने एक ट्वीट में पूछा, “पुलिस अभी भी खाली हाथ क्यों है? सरकार को जवाब देना चाहिए। आरोपी पर बुलडोजर कब चलेगा? सीएम को बताना चाहिए।” पोस्ट के बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से एक संत की पोशाक के पीछे छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें: ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में किए जा चुके हैं 10 करोड़ 94 लाख़ कोरोना टेस्ट

Related Post

Godaan

उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान टैक्स फ्री, गो संरक्षण को बढ़ावा देने पर आधारित है फिल्म

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म गोदान (Godaan) को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।…
Anubhav Sachan

भारतीय युवा अनुभव सचान ने रचा इतिहास, बने यूके यूनिवर्सिटी पोलो चैंपियनशिप जीतने वाले पहले खिलाड़ी

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ :- भारत के युवा खिलाड़ी अनुभव सचान (Anubhav Sachan) ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक की टीम के साथ इतिहास रचा…
Atal Residential School

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है अटल आवासीय विद्यालय

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School) में शिक्षा प्राप्त कर रहे 6480 छात्र-छात्राएं गुरुवार…