सैफ के बेटे इब्राहिम की बॉलीवुड में एंट्री, करण की फिल्म में होंगे असिस्टेंट डायरेक्टर

737 0

नई दिल्ली। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इब्राहिम करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में डायरेक्टर को असिस्ट कर रहे हैं। इब्राहिम की बहन सारा अली खान पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

सैफ अली खान ने किया खुलासा

इब्राहिम अली खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। सैफ ने अब पुष्टि की है कि उनका बेटा बॉलीवुड की ओर अपने कदम बढ़ रहा है। इब्राहिम करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं। इसमें रणवीर-कटरीना लीड रोल में हैं। सैफ ने इब्राहिम की बॉलीवुड को लेकर तैयारियों का खुलासा किया। सैफ ने इंटरव्यू में अपने सभी बच्चों के बारे में बात की।

एक अच्छे मार्गदर्शन की तलाश में तैमूर

सैफ ने सारा अली खान के तैमूर और जेह के साथ जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सारा सभी बच्चों से बड़ी हैं। इसलिए उनका स्वभाव अलग है। सैफ ने कहा कि तैमूर एक अच्छे मार्गदर्शन की तलाश में हैं और जेह बस मुस्कुरा रहा है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उनके जीवन के हर दशक में उनके 20, 30, 40 और 50 के दशक से एक बच्चा है। इसलिए वो भी अलग है।

आदिपुरुष में दिखाई देंगे सैफ अली खान

सैफ ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगे। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म हिन्दी, तेलूगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। ओम राउत ने पहले बताया था कि सैफ और प्रभास के बॉडी में काफी परिवर्तन हुए हैं और इसमें बड़े पैमाने पर एक्शन शामिल है। एक एक्टर के रूप में प्रभास में बहुत सारे शारीरिक परिवर्तन किए गए हैं।

 

 

Related Post

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन : कोरोना महामारी से वरिष्ठ कलाकारों को समेटना पड़ सकता है बोरिया-बिस्तर

Posted by - August 9, 2020 0
78 वर्ष के अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच काम के अवसर तलाशने को…
दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया

आमिर खान ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया, मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

Posted by - July 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान के स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका…

शाहरुख की फिल्म जीरो को दर्शकों की मिलीजुली सराहना,जीशान ने सिखाई थी किंगखान को मेरठ की बोली

Posted by - December 22, 2018 0
मुंबई। 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज़ हो गई है, आनंद एल राय के निर्देशन में बनी…
Sonam Kapoor

सोनम कपूर सात सालों से इस बीमारी से रही हैं जूझ, शेयर किया बचाव का सुझाव

Posted by - September 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सात सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने सोशल…
CAA का विरोध

CAA के विरोध में लड़की ने पुलिस को दिया फूल, तो बॉलीवुड बोला- आदरणीय विद्रोही…

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच एक…