Swachchta wali Bhor

उत्सव की उमंग में स्वच्छता कर्मियों ने दिन रात निभाया संग, शाम से ही सफाई में जुटे

392 0

लखनऊ। भारत में दिवाली (Diwali) महापर्व का उत्सव हर ओर अपना शोर और छाप छोड़ जाता है। पूरे शहर में उत्सवों के चलते काफी अपशिष्ट निकलता है। ऐसे में इस बार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (Swachchh Bharat Mission) की ओर से चलाए गए ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ अभियान (Swachchh Diwali Shubh Diwali) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई कर्मियों ने नागरिकों को इस पर्व पर ‘उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर’ (Swachchhata wali Bhor) के रूप में अनोखा उपहार भेंट किया।

दिवाली पर्व के बाद प्रयागराज के सफाईकर्मियों में भी खासा उत्साह देखा गया जिन्होंने शाम से ही सफाई के काम शुरू कर दिए थे।

कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने वीडियो संदेश भी जारी किए और सभी नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए साथ मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ दिवाली मनाने की अपील की।

वहीं मेरठ के किथौर नगर पालिका में स्वच्छता कर्मियों ने कल शाम से शुरू किए गए काम को देर रात तक जारी रखा। टुंडला इलाके में जहां कुछ ज्यादा कचरा निकला, तो बाजारों में नगर निगम की ओर से जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई।

उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मऊ जैसे हिस्सों में भी दिन-रात जुटकर नागरिकों का पूरा संग निभाया और दिवाली की पूर्व संध्या से ही स्वच्छता (Swachchhata) पर जोर दिया।

इतना ही नहीं, स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जैसे इलाकों में तो स्वच्छताकर्मी दिवाली के बाद अगले दिन तड़के 5 बजे से ही साफ-सफाई संबंधी कार्यों के लिए सड़कों पर उतर गए। इस तरह दिवाली जैसे रोशनी के पर्व वाली शाम ढली, तो देश भर के शहरों में नागरिकों को स्वच्छता वाली सुबह (Swachchhata wali Bhor) मिली।

Related Post

UP Foundation Day

देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी

Posted by - January 24, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…
Daughter

गोद ली हुई बेटी बनी हत्यारिन, प्रेमी संग मिलकर माता-पिता का किया कत्ल

Posted by - July 6, 2022 0
कानपुर: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव मार्केट इलाके में रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी और उसकी पत्नी की नृशंस हत्या…
3rd Ground Breaking Ceremony

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी, तालाब होंगे स्थानीय पर्यटन के केंद्र

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: भूमिगत जल स्तर (Underground water level) को व्यवस्थित करने की दिशा में योगी सरकार अभिनव पहल करने जा रही…
Gorakshpeethadhishwar

आस्था के लहरों पर सवार हो निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजय शोभायात्रा

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। सत्य, न्याय और धर्म  की विजय प्रतिष्ठा के पवित्र महापर्व विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर (Gorakshpeethadhishwar) की…