साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने हाईबीपी और कैंसर का बताया इलाज , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

1836 0

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। शहीद हेमंत करकरे को लेकर आपत्तिजनक बयान की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुईं। प्रज्ञा ने इस बार हाईबीपी और कैंसर का इलाज बता दिया है। प्रज्ञा ने इलाज गौमूत्र के जरिए बताया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :-केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी 

प्रज्ञा ने दावा किया है कि गाय की पीठ पर हाथ फेरने से हाईबीपी की ठीक हो जाती है दिक्कत 

एक समाचार चैनल से बातचीत में प्रज्ञा ने दावा किया है कि गाय की पीठ पर हाथ फेरने से हाई बीपी की दिक्कत ठीक हो जाती है। प्रज्ञा अपने इस दावे को साइंटिफिक भी करार देती हैं। प्रज्ञा के मुताबिक अगर हम गाय की पीठ से चेहरे की तरफ हाथ घुमाते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है, लेकिन हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साध्वी इस बातचीत में हाईबीपी के बाद कैंसर के इलाज तक भी पहुंची और उन्होंने ये दावा भी कर दिया कि उन्होंने अपने कैंसर का इलाज खुद ही कर लिया है। प्रज्ञा का दावा है कि गौमूत्र, गाय का गोबर, गाय का दूध, गाय का घी और गाय के दूध की दही से पञ्चगव्य तैयार होता है जिससे कैंसर का इलाज होता है।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील 

प्रज्ञा ठाकुर ने किया पर्चा दाखिल, उनके पास कुल 4 लाख 44 हजार 224 रुपये की चल-अचल संपत्ति

प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को नामांकन भी दाखिल किया और उसके साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। इसमें दिए ब्यौरे के मुताबिक प्रज्ञा सिंह ठाकुर भिक्षा और समाज से मिलने वाली मदद पर निर्भर हैं। उनकी अपनी अलग से कोई आय नहीं है। उन्होंने लिखा है कि आय का स्रोत भिक्षाटन और समाज है।

इस हिसाब से अब तक उनके पास कुल 4 लाख 44 हजार 224 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 2 लाख 54 हजार 400 रुपये के ज़ेवरात भी शामिल हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर आपराधिक केस भी थाने में दर्ज हैं। उन पर हत्या, हत्या का प्रयास और आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं। उनके ख़िलाफ नासिक स्थित मालेगांव में 2008 में एफआईआर दर्ज हुई थी और मामला बाम्बे उच्च न्यायालय में लंबित है।

https://twitter.com/dhruv_rathee/status/1120566898264092673

मिलिए वैज्ञानिक साध्वी प्रज्ञा से! कोई भी शिक्षित और समझदार व्यक्ति इस बकवास के लिए कभी वोट कैसे दे सकता है?

गोबर खाने और गौ-मुत्र पीने से उसका कैंसर ठीक हो गया। मिलिए वैज्ञानिक साध्वी प्रज्ञा से! कोई भी शिक्षित और समझदार व्यक्ति इस बकवास के लिए कभी वोट कैसे दे सकता है?

Related Post

Dev Deepawali

विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

Posted by - November 4, 2022 0
वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम (Vishwanath Dham) का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।…
Maha Kumbh 2025

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छ महाकुंभ मेले की पहल

Posted by - November 13, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार संगमनगरी प्रयागराज में सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ (Maha Kumbh)  को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए…