SADHVI PRACHI

गैर हिंदुओं का मंदिरों में लगे प्रवेश पर लगे बैन : साध्वी प्राची

789 0
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने मंदिर में गैर हिंदू शख्स की पिटाई वाले मामले पर बात करते हुए गैर हिंदुओं के मंदिरों में जाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मक्का मदीना में हिंदुओं के जाने पर रोक है तो मंदिरों में भी गैर हिंदुओं के जाने पर रोक होनी चाहिए।

 गाजियाबाद के डासना में पिछले दिनों मंदिर में गैर हिंदू शख्स की पिटाई के वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची  (Sadhvi Prachi) ने अपना बयान दर्ज कर गैर हिंदुओं के मंदिर में जाने पर सवाल उठाए हैं। साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) का कहना है गैर हिंदू समुदाय पानी पीने के बहाने मंदिरों में जाकर हमारी मां-बहनों को लव जिहाद में फंसाने का काम करते हैं।

मंदिरों में गैर हिदुओं के जाने पर साध्वी ने उठाए सवाल

साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने वीडियो के माध्यम से जारी किए गए बयान में सवाल उठाया कि आखिर गैर हिंदुओं को मंदिर में जाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू तो पानी पिलाने को पुण्य मानते हैं। जगह-जगह प्याऊ हिंदुओं द्वारा ही लगाए जाते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि कई मुस्लिम राजा हिंदुओं के मंदिरों में केवल पानी पीने के लिए ही गए थे लेकिन उन्होंने उन मंदिरों पर कब्जा कर अपनी मस्जिदें बना ली। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मक्का मदीना में हिंदुओं के जाने पर रोक है तो मंदिरों में गैर हिंदुओं पर इस तरह की पाबंदी क्यों नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि वह भी अपनी कई साध्वियों के साथ मक्का मदीना में हवन करना चाहती हैं। क्या इस मामले में राजनीति कर रही सेकुलर पार्टियां उनके साथ मक्का मदीना में हवन करने चलेंगी।

Related Post

Anand Bardhan reached the State Disaster Control Room

मुख्य सचिव ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंच प्रदेश में अतिवृष्टि की जानकारी ली

Posted by - August 29, 2025 0
देहारादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से विभिन्न जनपदों में अतिवृष्टि की…
CM Dhami

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया है, जबकि महिला…
CM Dhami

बारिश का कहर: उत्तराखंड में जाते-जाते जुलाई ने मचाई तबाही, 12 लोगों की ले ली जान

Posted by - August 1, 2024 0
देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। मौसम के कहर ने 12 लोगों की जान…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…
CM Dhami

सीएम धामी ने नगर निगम में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Posted by - December 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में 46 करोड़…