Sadhu-Saints

संतों ने की प्रार्थना- मानसिक संतुलन खो बैठे अखिलेश को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें

288 0

लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर सूबे के साधु-संत (Sadhu-Saints) नाराज हो गए। धर्माचार्यों ने अखिलेश पर आरोप मढ़ा कि मुख्तार-अतीक को गोद में बिठाने वाले मठाधीश- माफिया का अंतर और मठ-मंदिर की मर्यादा क्या जानेंगे। संतों ने कहा कि मानसिक संतुलन खो बैठे अखिलेश को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें। मठाधीश को माफिया से जोड़ना निकृष्टता का परिचायक है।

मठाधीश की तुलना सनातन धर्म में भगवान से की गई है

अखिलेश यादव का बयान बेहद निंदनीय है। योगी जी जिस गद्दी के पीठाधीश्वर हैं, वह बहुत पूज्यनीय है। मठाधीश तो सभी संत होते हैं, सबकी गद्दी होती है। अखिलेश यादव का ऐसा कहना गलत बात है। मठाधीश की तुलना सनातन धर्म में भगवान से की गई है। मठाधीश को माफिया से जोड़ना निकृष्टता का परिचायक है।

महंत दुर्गा दास..श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन निर्वाण

ईश्वर अखिलेश को सद्बुद्धि दें

मठाधीश तो वो भी हैं, राज सत्ता वो भी चलाते हैं। अखिलेश अगर कह रहे हैं कि मठाधीशों और माफिया में कोई अंतर नहीं है तो पहले वह अपने को देखें। उन्होंने क्या किया है? जिसके पिता ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, जिनके मंत्री श्रीराम के बारे उल्टी सीधी बातें करें। उनकी मंशा मठों के प्रति क्या होगी, यह सब समझ सकते हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

महंत योगेश पुरी महाराज, श्री मन:कामेश्वर मंदिर, आगरा

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अखिलेश

अखिलेश यादव मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जिसके पिता ने अपने शासन में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। उनका रक्त बहाया। जिन्होंने मुख्तार और अतीक अहमद जैसे माफिया को गोद में बिठाकर उनका संरक्षण किया, उन्हें मठाधीश और माफिया में फर्क कैसे समझ आएगा।

यमुना पुरी, सचिव श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी

माफिया विध्वंस और मठाधीश सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव रखता है

अखिलेश यादव को लुटेरों व सज्जनों में अंतर नहीं पता है। यह तुलनात्मक दृष्टिकोण से तनिक भी ठीक नहीं है। माफिया विध्वंस-असामाजिक कार्यों में शामिल होता है और मठाधीश संस्कृति बचाने के लिए सार्वभौमिक जनकल्याण में लगा रहता है। उसका प्रथम ध्येय सर्वे भवन्तु सुखिनः होता है। मठाधीश भारतीय संस्कृति का संवर्धन करते हैं। यूपी का नेतृत्व कर चुके अखिलेश यादव का यह बयान अशोभनीय है।

वरुण दास जी महराज, हनुमानगढ़ी

विश्व को शिक्षित-संस्कारवान बनाते हैं मठाधीश

जिस प्रदेश में सर्वाधिक संतों का निवास हैं, वहां के पूर्व मुख्यमंत्री का यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। उन्हें मठाधीश व माफिया का अंतर बिल्कुल भी नहीं पता है। माफिया अराजकता फैलाकर समाज को पीड़ा देते हैं, जबकि मठाधीश मठ-मंदिर के माध्यम से संस्कार-संस्कृति फैलाते हैं और विश्व को शिक्षित-संस्कारवान बनाते हैं।

डॉ. देवेशाचार्य जी महाराज, हनुमानगढ़ी

अखिलेश यादव के विरुद्ध अभियान भी चलाएगा संत समाज

अखिलेश यादव का बयान राजनीति में नीचता की पराकाष्ठा है। राजनीति में दुष्चरित्र व्यक्तियों को परिवार मानने वाले से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। यह सनातन धर्म व हिंदू धर्माचार्यों से उनकी नफरत को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश की जनता माफिया के इन दलालों को ठीक समय पर जवाब देगी। आवश्यकता पड़ने पर संत समाज अखिलेश यादव के विरुद्ध अभियान भी चलाएगा।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति

Related Post

JPS Rathore

बरेली में अब अमन-चैन, विपक्षी नेता सिर्फ माहौल बिगाड़ना चाहते हैंः जेपीएस राठौर

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने कहा है कि बरेली में…
super-specialty hospital

मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए उतरी 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स

Posted by - January 28, 2025 0
महाकुम्भनगर: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी…
yogi

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सचिवालय के कार्यों (Secretariat Work) में तेजी लाने, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के लिए…
E-Transport

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

Posted by - August 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिगत अब तक…