Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में कटौती, आदित्य ठाकरे और अन्ना हजारे की बढ़ी

814 0

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में महाराष्ट्र सरकार ने कटौती की है। बता दें कि इससे पहले सचिन को एक्स कैटेगिरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। तो वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा वाई से अपग्रेड करके जेड कर दी गई है। समाजसेवी अन्ना हजारे की सुरक्षा बढ़ाते हुए सरकार ने वाई से जेड श्रेणी कर दी गई है।

जानें किन-किन की सुरक्षा में हुई है कटौती?

यह निर्णय राज्य सरकार ने हाईप्रोफाइल लोगों की सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया है। बता दें कि सचिन को एक्स कैटेगिरी में हर समय एक पुलिस कांस्टेबल तैनात रहता था। हालांकि अब उन्हें भी पुलिस एस्कॉट मिल सकता है। भाजपा नेता एकनाथ खड़से को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है ,लेकिन उनके एस्कॉट को हटा दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर एक्स कर दी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम की जेड प्लस की सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी कर दी गई है।

जब सलमान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका सिखाया, तस्वीरें वायरल 

29 लोगों की सुरक्षा में कटौती की , जबकि 16 लोगों की सुरक्षा हटा दी

बता दें कि सुरक्षा बढ़ाने या घटाने का निर्णय एक समिति लेती है। जो हर तीन महीने पर खतरे का आंकलन करती है। समिति द्वारा इंटेलिजेंस एजेंसियों और पुलिस थानों से मिले जानकारी के आधार पर सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का फैसला किया जाता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समिति ने 97 लोगों को मिली सुरक्षा की समीक्षा की है। 29 लोगों की सुरक्षा में कटौती की गई है, जबकि 16 लोगों की सुरक्षा हटा दी गई है।

Related Post

Governor Harichandan

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन, मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Harichandan) रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) के अवसर पर आज रविवार को गायत्री नगर…
NCW

बलात्कार मामले में ममता बनर्जी के बयान पर NCW की अध्यक्ष भड़की

Posted by - April 13, 2022 0
कलकत्ता: राष्ट्रीय आयोग फॉर विमेन (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आनुवंशिक हस्तक्षेप अति आवश्यक

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया । इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम…
CM Yogi

उप्र में कृत्रिम रेत से बनेंगे मकान, योगी सरकार जल्द लाएगी मैन्युफैक्चर्ड सैंड पॉलिसी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। तेजी से शहरीकरण और बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों के कारण रेत की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है।…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - May 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण…