सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

1667 0

खेल डेस्क.   चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार को अपनी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में अपनी शानदार पारी के दम पर काफी अच्छी जीत दिलाई.  गायकवाड़ इस वक्त चारों ओर छाए हुए है और सभी दूसरे क्रिकेटर उनकी काफी तारीफ भी कर रहे है.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत में विरोध पर स्वामी रामदेव ने बोली इतनी बड़ी बात!

ऋतुराज गायकवाड़ IPL-13 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से लगातार दूसरा अर्धशतक लगा चुके हैं. उनकी बदौलत IPL-13 के 49वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात देने में सफल रही. चेन्नई के सामने 173 रनों की चुनौती रखी थी. ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई.

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग दोनों ने उनकी बहुत तारीफे भी की. साथ ही धोनी ने ये भी कहा की गायकवाड़ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से  है.

वहीं, दूसरी तरफ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा था कि वो एक लम्बी पारी खेलने के लिए बने हुए हैं.

चेन्नई-कोलकाता(KKR Vs CSK) मैच से पहले यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने उनका ज्यादा खेल नहीं देखा है, लेकिन मैंने जो देखा है वो ये है कि वह एक शानदार बल्लेबाज है. उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेले और सुधार किया है. जब कोई बल्लेबाज सही क्रिकेट शॉट्स खेलना शुरू करता है, गेंद को कवर या मिड-विकेट के ऊपर से मारता या सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेलता है, तो समझा जाता है कि वो बल्लेबाज लंबी पारी खेलने के लिए बना है.’

साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लग रहा है कि आज के मैच में वह फिर से पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनकी तकनीक और मानसिकता कमाल की है. धोनी उनपर भरोसा जरुर करेगा.’

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की सौगात

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Mdi) ने ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित…
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी के साथ संसद में कांग्रेस सांसदों ने किया दुर्व्यवहार, हुई कार्रवाई की मांग

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में बलात्कार के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को लोकसभा में महिला अपराध को लेकरचर्चा हो…
CM Vishnu dev Sai

लाखों मितानिन बहनों को सीएम साय की सौगात, महतारी वंदन योजना की तरह मिलेगा मानदेय

Posted by - June 24, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही…
CM Vishnudev Sai

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, करेंगे रामलला के दर्शन

Posted by - July 13, 2024 0
अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या (Ayodhya)…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले-योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी, बनाएं विस्तृत एक्शन प्लान

Posted by - August 7, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य हित से जुड़ी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार की ओर से संचालित…