सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके- स्वास्थ्य मंत्रालय

808 0

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीका आपूर्ति से जुड़ी बड़ी खबर दी है। मंत्रालय ने सभी राज्यों को जुलाई 2021 के महीने में कोरोना वैक्सीन की 12 करोड़ से अधिक खुराक देने का ऐलान किया है। बता दें कि आज ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 2.19 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है।

वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 6.92 करोड़ लोगों को पहली और 2.64 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह एक करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 73.30 लाख को दूसरी एवं 1.76 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 97.12 लाख को दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी है।

देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,733 नए मामलों का पता चला है। इस दौरान 930 लोगों की जान चली गई।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के महाअधिवेशन का शुभारंभ

Posted by - January 29, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का शुभारंभ आज नवागांव, अभनपुर में भव्य रूप से हुआ।…
Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…

दुनियाभर में डाउन हुई इंस्टाग्राम ऐप, भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स प्रभावित

Posted by - September 2, 2021 0
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में डाउन हो गई है और यूजर्स इसकी सेवाएं ऐक्सेस नहीं कर…