RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

1432 0

अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह को देशद्रोही बताते हुए तीनों की राजपूत राजा जयचंद और बंगाल के नजाफी नवाब मीर जाफर से तुलना की।

ये भी पढ़ें :-राम मदिर को लेकर एक बार फिर टली सुनवाई, तय नहीं हुई अगली तारीख 

आपको बता दें उन्होंने ने कहा कि देश को मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब की तरह नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम की तरह मुस्लिम युवाओं की जरूरत है। ‘भारत को कसाब, याकूब और इशरत जहां जैसे मुस्लिमों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जो कलाम के दिखाए रास्ते पर चलते हैं।

ये भी पढ़ें :-पूर्व रक्षामंत्री ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार /

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि देश को कसाब या इशरत जहां जैसे मुस्लिम युवाओं की नहीं बल्कि कलाम के रास्ते पर चलने वाले युवाओं की जरूरत है। जो कसाब के रास्ते पर चलेंगे, देशद्रोही माने जाएंगे साथ ही उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस, कुछ जजों और धार्मिक संगठनों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में देरी का पहला कारण कांग्रेस, दूसरा वामपंथी दल और तीसरा कुछ धार्मिक संगठन है। चौथा कारण कुछ जज है जो फैसले को टाल रहे हैं।  मैं साधु-संतों ने अपील करता हूं कि कांग्रेस और वामपंथी दलों और न्यायधीशों के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ जाएं।

Related Post

Mahakumbh-2025

योगी सरकार महाकुम्भ से पूर्व सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करेगी

Posted by - July 1, 2023 0
प्रयागराज। संगमनगरी में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और उन्हें…
yogi cabinet

गोरखपुर में ₹721.40 करोड़ की सीवरेज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के अंतर्गत गोरखपुर जिले में बड़ी सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) को मंजूरी…