मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं

908 0

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। उन्होंने कहा कि धर्म, पुरुषार्थ की पूर्ति करते हुए अनुशासन के मार्ग से होते हुए लोगों को मोक्ष की ओर ले जाता है। सृष्टि को परमात्मा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण धागा धर्म ही है। डॉ. भागवत ने यह बातें मंगलवार को विलेपार्ले स्थित संन्यास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कही।

विश्व में सभी का दुख दूर हो और सभी जगह प्रकाश फैले, इसलिए धर्म का पालन करना चाहिए

उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें धर्म के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। विश्व में सभी का दुख दूर हो और सभी जगह प्रकाश फैले, इसलिए धर्म का पालन करना चाहिए। आदि शंकराचार्य की वैदिक परंपरा भी इसी तरह की सीख देती हैं। भारत में इस परंपरा को बताने वाले बहुत से महान गुरु हैं, जो हर संप्रदाय में इसी मूल मंत्र को बताते हैं।

वीर सावरकर ने कहा था कि हमें अपने पूर्वजों की गलतियों का आज आदरपूर्वक विरोध करना चाहिए

सरसंघचालक ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने कहा था कि हमें अपने पूर्वजों की गलतियों का आज आदरपूर्वक विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के साथ धर्म में परंपराओं में गलतियां अंतर्भूत हो गई थीं। दर्प बढ़ गया था लेकिन आदि शंकराचार्य ने उन सभी गलतियों को सुधारकर धर्म को फिर से शुद्ध रूप में विकसित किया। हम प्रकृति का एक भाग हैं, यह भूलने की वजह से ही आज विश्व में पर्यावरणीय समस्या हमारे सामने खड़ी है।

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम: किसानों ने वर्मीकम्पोस्ट बनाने की वैज्ञानिक विधि सीखी 

डॉ. भागवत ने कहा कि पहले मानव का प्रकृति की ओर देखने का दृष्टिकोण कृतज्ञतापूर्ण रहता था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हजारों वर्ष से प्रकृति अन्नधान्य की हमारी पूर्ति करती रही है। इस दौरान यह कहना कठिन होगा कि किसका शोषण नहीं हुआ। पहले देश की आर्थिक व्यवस्था विश्व में पहले क्रमांक पर थी, लेकिन अब शोषण का असर उस पर भी हुआ है।

इस अवसर पर संन्यास आश्रम के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी, स्वामी हृदयानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर गुरुशरणानंद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक पराग अलवणी और पूर्व उप महापौर अरुण देव आदि भी उपस्थित रहे।

Related Post

कोनेरू हंपी 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

कोनेरू हंपी बनीं 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन, मां बनने के बाद बड़ी कामयाबी

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर हंपी कोनेरू ने शनिवार को 2019 की महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने में…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
CM Yogi

विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम योगी

Posted by - January 31, 2024 0
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी…