Paddy

धान खरीद: किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

56 0

लखनऊ: योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से ‘समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही है। सीएम योगी के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के भीतर धान (Paddy) व बाजरा किसानों को किया जा रहा भुगतान इसका उदाहरण है। पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू हुई थी, तबसे 28 नवंबर तक धान किसानों को 1868.35 करोड़ व बाजरा किसानों को 263.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यही कारण है कि योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों की बदौलत अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान फसल की बिक्री राजकीय क्रय केंद्रों पर कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर 17 फीसदी नमी तक का धान खरीदा जा रहा है।

धान (Paddy) किसानों को 1868.35 करोड़ रुपये का भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर समय-समय पर धान खरीदारी की समीक्षा हो रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, खाद्य व रसद विभाग लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। पहली अक्टूबर से 28 नवंबर तक के मध्य सरकारी क्रय केंद्रों पर 1.40 लाख से अधिक किसानों ने धान बिक्री की। इसके एवज में किसानों को अब तक 1868.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बचे किसानों के लिए भी सरकार द्वारा तत्काल भुगतान की प्रक्रिया चालू है।

बाजरा किसानों को 263.03 करोड़ का किया गया भुगतान

यूपी में श्री अन्न की खरीद भी पहली अक्टूबर से जारी है। श्री अन्न के अंतर्गत बाजरा किसान भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल को लेकर जा रहे हैं। 28 नवंबर तक लगभग 22000 किसानों को 263.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष बचे किसानों को भी तत्काल भुगतान करने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है। बाजरा की बिक्री के लिए 64 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है।

2775 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर हो रही बाजरा की खरीद

बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। बाजरा खरीद सिर्फ 33 जनपदों में ही हो रही है। इसके लिए 281 क्रय केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। धान खरीद (कॉमन) 2369 रुपये तथा (ग्रेड-ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर हो रही है।

बिचौलियों की भूमिका समाप्त, विभाग की देखरेख में पारदर्शी ढंग से हो रही खरीद

सीएम योगी ने हाल में बैठक लेकर अधिक से अधिक किसानों से क्रय केंद्रों पर धान (Paddy) की खरीद कराने का निर्देश दिया था। इसके पीछे उनकी मंशा अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना था। उत्तर प्रदेश में धान खरीद प्रणाली को लेकर योगी सरकार की मंशा धरातल पर मजबूती से दिखाई दे रही है।

ई-पॉप मशीनों से बायोमीट्रिक सत्यापन, पंजीकृत किसानों से ही खरीद, बिचौलियों की समाप्त होती भूमिका और 48 घंटे में भुगतान आदि ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। रिकॉर्ड स्तर की धान खरीद, राइस मिलों को मिली राहत और किसानों के लिए की गई सुविधाओं ने उनकी आमदनी, भरोसे और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी है।

Related Post

Allahabad High Court

टेंडर प्रक्रिया में वक़्त बर्बाद न करें, तीन से चार महीने में पूरा करें वैक्सीनेशन : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Posted by - May 8, 2021 0
इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court ) ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…

भाजपा ने पहले जिसे बताया भ्रष्टाचारी अब उसी को किया कैबिनेट में शामिल – पूर्व आईएएस

Posted by - July 10, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…
Millets

मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी योगी सरकार

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government)  श्रीअन्न (मिलेट्स) (Millets) पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी। योगी सरकार मिलेट्स वर्ष…