रांग साइड न आने की नसीहत दी तो भड़क गया सिपाही, दमकलकर्मी को डंडे से पीटा, जांच शुरू

644 0

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाने के एक सिपाही ने पूरी दिल्ली पुलिस को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि सिपाही जितेंद्र ने एक दमकलकर्मी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उस पर डंडे से हमला भी किया। दरअसल जितेंद्र अपनी कार रांग साइड लेकर जा रहा था, उधर दमकल की गाड़ियां आग की एक कॉल पर निकली थीं। दमकल कर्मियों ने जब सिपाही को रांग साइड न आने की नसीहत दी तो वह भड़क गया और दमकलकर्मी पर हमला कर दिया।

ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर दमकल की गाड़ियां आग की एक कॉल पर निकली थीं। दमकल कर्मियों ने जब सिपाही को रांग साइड न आने की नसीहत दी तो वह भड़क गया और दमकलकर्मी पर हमला कर दिया। पब्लिक में किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं दमकलकर्मी के अधिकारी ने लिखित में आरोपी की शिकायत उसके ही थाने में की। फौरन सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। फिलहाल जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि वारदात के समय वह छुट्टी पर था और पुलिस की वर्दी में भी नहीं था।

मिर्जापुर का नाम विंध्याचल नगर कर सकते हैं योगी!

पुलिस के मुताबिक दमकल स्टेशन पर तैनात लीडिंग फायरमैन राज कूपर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-16 के दमकल केंद्र में तैनात है। बृहस्पतिवार शाम को आग की एक कॉल मिलने के बाद वह अपने स्टाफ के साथ कॉल पर जा रहे थे।

Related Post

delhi high court

दिल्ली हिंसाः हाईकोर्ट ने केंद्र चार हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा से जुड़े भडकाऊ भाषण मामले पर गुरुवार को भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में…

पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स निकले खराब! अस्पताल ने भेजी सरकार को रिपोर्ट

Posted by - July 31, 2021 0
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, संभावना जताई…
गंगा दशहरा

गंगा दशहरा : जानें गंगा नदी को क्यूं कहा जाता है हिंदुस्तान की जीवन रेखा

Posted by - June 1, 2020 0
नई दिल्ली। सोमवार को पूरे देश में गंगा दशहरा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गंगा नदी को हिंदुस्तान की जीवन रेखा कहा…
CM Vishnudev Sai

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: CM साय

Posted by - June 11, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के…