रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस के लिए कही चुनाव प्रचार की बात, इस पर बीजेपी का पलटवार

1029 0

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी कांग्रेस की मदद के लिए मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। एएनआई ने उनसे पूछा था कि क्या आप कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा हां मैं भी पूरे भारत में प्रचार करूंगा।

ये भी पढ़ें :-

आपको बता दें रविवार यानी आज समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि वह न सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नामांकन के लिए अमेठी और रायबरेली में उनके साथ रहेंगे बल्कि वह देशभर में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। इससे पहले फरवरी में वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो इसके लिए वह अपनी जन्मभूमि मुरादाबाद को चुनेंगे। इसके कुछ दिन बाद गाजियाबाद में उनके समर्थन में पोस्टर भी लगे थे। जिसमें लिखा था- गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के लिए रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव प्रचार में शामिल होने की खबर पर अरुण जेटली ने कहा- मुझे नहीं पता यह कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए फायदेमंद होगा या फिर भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए।

Related Post

घंटाघर पर 'CAA' विरोधी प्रदर्शन

लखनऊ : घंटाघर पर ‘CAA’ विरोधी प्रदर्शन का महीना पूरा, प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं डटी

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ में इमामबाड़ा क्षेत्र में घंटाघर पर 17 जनवरी से शुरु हुए CAA विरोधी प्रदर्शन को रविवार को एक…
ODOC

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

Posted by - May 6, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विविध स्वाद और समृद्ध खानपान परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में योगी आदित्यनाथ सरकार…
CM Yogi

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - August 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता,…

कुंभ मेला में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, साधु-संतों से की मुलाकात

Posted by - January 27, 2019 0
प्रयागराज उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष  रविवार यानी आज प्रयागराज में चल रहे कुम्भ में पहुंचे। यहां…