kaushambi

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में दिन दहाड़े लूट

794 0

कौशांबी ।  यूपी के कौशांबी में दिन दहाड़े बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे पिता-पुत्र से बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर एसपी भी पहुंचे। वहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रायबरेली में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी पर जानलेवा हमला

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से 25 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश भीड़-भाड़ वाले इलाके से बड़े ही आराम से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं बैंक के पास सुरक्षा में तैनात पुलिस और अन्य मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने रह गए ,जब तक लोग समझ पाते तब तक बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में खाक छान रही है। वहीं दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

Robbery in deputy cm home district kaushambi

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है, जहां थाना क्षेत्र के ही टीकरडीह निवासी सूरजदीन अपने बेटे विपिन के साथ यूनियन बैंक शाखा से 25 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे, जैसे ही सूरजदीन बैंक से पैसा निकाल कर घर जाने के लिए बाहर निकाले तभी बैंक के बाहर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार लूट कर फरार हो गये।

इस दौरान बैंक के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी देखते ही रह गए। वहीं पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गयी। लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, कोखराज थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गयी। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

दिन दहाड़े बैंक के बाहर से हुई 25 हजार रुपये की लूट से लोगो में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण के बाद खुलासे के लिए दो टीमें लगाई हैं। एक टीम में एसओजी और दूसरी टीम प्रभारी निरीक्षक कोखराज ने नेतृत्व में बनाई गई है।

Related Post

AK Sharma

बाबा साहेब और पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह…
RO-ARO Recruitment

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

Posted by - May 9, 2026 0
प्रयागराज/लखनऊ। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम रोक…
CM Yogi

उप्र में कृत्रिम रेत से बनेंगे मकान, योगी सरकार जल्द लाएगी मैन्युफैक्चर्ड सैंड पॉलिसी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। तेजी से शहरीकरण और बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों के कारण रेत की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है।…
Yogi Adityanath

अस्‍पतालों में जल्द करें रिक्त पदों पर भर्तियां: सीएम योगी

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्‍सा (Treatment) सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को अस्पतालों…