CM Bhajanlal Sharma

बजट में राजस्थान के विकास का रोडमैप : भजनलाल शर्मा

204 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि बुनियादी ढांचा एक विकसित राज्य की आधारशिला होता है। राज्य सरकार द्वारा इस आधारशिला को मजबूती देने के लिए बजट में स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ सड़कों एवं बुनियादी ढ़ांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है। बजट में पांच साल के रोडमैप के साथ विकसित राजस्थान-2047 की संकल्प सिद्धि को पूरा करने की कटिबद्धता दिखाई गई है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट सौगातों के लिए पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से आए निवासियों की आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में लोक लुभावनी घोषणाएं कीं तथा उन घोषणाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया, जबकि हमने सरकार गठन के बाद पहले ही बजट में महिला, युवा, किसान, गरीब सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं जो हमारी सरकार के विजन को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं से वाकिफ होने के लिए लगातार आमजन से संपर्क एवं संवाद करें। उन्होंने कहा कि मंत्री सप्ताह में तीन दिन जयपुर में रहकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करें तथा एक दिन विधायकों की सुनवाई के लिए रखें। उन्होंने कहा कि विधायक प्रत्येक 15 दिनों में तथा मंत्री प्रत्येक सात दिनों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा करें।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि विकसित राजस्थान के विकास की शुरुआत गांव की समृद्वि से होगी। गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली सहित आधारभूत सुविधाओं सहित आधुनिक तकनीकयुक्त नवाचार किए जा रहे हैं। जिससे गांव का निवासी शहर की तरफ पलायन नहीं करे। शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कुछ राजनीतिक दलों द्वारा झूठे वादे किए गए तथा तुष्टिकरण की राजनीति एवं भ्रष्टाचार कर आमजन को गुमराह किया गया लेकिन पिछले 10 वर्षों से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न निर्णय किए गए हैं, जिससे विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है।

गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की पावन भूमि से संतों ने जगत का किया मार्गदर्शन : नायब सैनी

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार ने पचपदरा के विकास के लिए बिजली, रिफाइनरी, चिकित्सा और कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में अनेक घोषणाएं की हैं। पचपदरा एवं बोरावास में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जायेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही, पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर आधारित उद्योगों के लिए बालोतरा में राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) की स्थापना होेगी। यह कदम क्षेत्र की आर्थिक तरक्की में अहम साबित होगा। उन्हाेंने कहा कि रणछोड़राय खेड़ तीर्थ में विभिन्न विकास कार्य करवाएंगे। अनूपगढ़, खेतड़ी, भिवाड़ी, बालोतरा, नाथद्वारा, रतनगढ़ व शाहपुरा (जयपुर) सहित 30 आईटीआई में आधारभूत सुविधाएं तथा बालोतरा जिला अस्पताल के भवन निर्माण के कार्य किए जायेंगे।

इस दौरान विधायक अरुण चौधरी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पचपदरा क्षेत्र को बजट में दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।

Related Post

A seminar will be organized on the birth anniversary of Atal Bihari.

अटल बिहारी की जन्म जयंती पर प्रत्येक विधानसभा में संगोष्ठी का आयोजन होगा

Posted by - December 22, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने सोमवार को बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के शासनादेशों के संकलन का विमोचन

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास…
नियंत्रण कक्ष का हो 24 घंटे संचालन

अब दुश्मनों धूल चटाएगी बुंदेलखंड में बनने वाली तोप : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 29, 2020 0
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डिफेंस कॉरिडोर को गति मिलेगी। पिछले कई वर्षों से उपेक्षा…
CM Dhami

सुबह की सैर पर निकले धामी ने सरकारी मशीनरी को लेकर लिया फीडबैक

Posted by - February 24, 2023 0
चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत दौरे पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM DHami) ने शुक्रवार को प्रातः सैर के दौरान…