Bhopal

भोपाल : खिड़की से बाहर झांकते ही कटा बच्ची का सिर

859 0
भोपाल। खंडवा (Road Accident Khandava)  से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बस में खिड़की से झांक रही 11 साल की बच्ची तमन्ना का सिर सामने से आ रहे एक ट्रक ने धड़ से अलग कर दिया (Road Accident Khandava)। इस घटना के बाद बस में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

खंडवा में एक बस की खिड़की से झांक रही एक बच्ची का सिर सामने से आ रही एक ट्रक ने धड़ (Road Accident Khandava) से अलग कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धड़ से अलग हुआ बच्ची का सिर

पुलिस प्रभारी रमेश गवले ने बताया की बच्ची आज सुबह बस में बैठकर अपने परिवार के साथ इंदौर जा रही थी। खंडवा से करीब 20 किलोमीटर दूर रोशिया गांव के पास एक पुलिया पर एक ट्रक बस के सामने आया (Road Accident Khandava) और बस से रगड़ खाकर निकल गई। इस दौरान खिड़की से झांक रही बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

Posted by - December 2, 2025 0
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज मंगलवार को रायगढ़ के बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास…
Cancer

कैंसर रोगियों के लिए वरदान बनेगा ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा व निदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने कैंसर…
YEIDA CEO hands over Letter of Intent to AM Group representatives

एएम ग्रुप और इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू, 2030 तक पूर्ण क्षमता से संचालन का लक्ष्य

Posted by - February 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने…
CM Dhami

उत्सव निनाद की सांस्कृतिक संध्या में सीएम धामी हुए शामिल

Posted by - July 10, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को नींबूवाला में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक उत्सव…